Live TV
Search
Home > मनोरंजन > 9वीं क्लास में शुरू हुई एक्टिंग, अमेरिका पहुंचकर किया कोर्स, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘कसम से’ से बदली जिंदगी

9वीं क्लास में शुरू हुई एक्टिंग, अमेरिका पहुंचकर किया कोर्स, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘कसम से’ से बदली जिंदगी

Ram Kapoor: राम कपूर ने 'कसम से' के जय वालिया और 'बड़े अच्छे लगते हैं' के राम कपूर जैसे किरदारों से घर-घर में पहचान बनाई. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी बहुत सी दिलचस्प बातें शेयर की थीं. उन्होंने अपने वजन बढ़ने का कारण भी बताया था.

Written By:
Last Updated: September 1, 2026 15:56:59 IST

Mobile Ads 1x1

Ram Kapoor: राम कपूर आज टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. ‘कसम से’ के जय वालिया और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के राम कपूर जैसे किरदारों ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. हालांकि उनका एक्टिंग करियर किसी प्लान का हिस्सा नहीं था. 9वीं क्लास में स्कूल के एक नाटक के लिए दिए ऑडिशन ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी. यहीं उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें अभिनय पसंद है और धीरे-धीरे थिएटर उनके जीवन का हिस्सा बन गया. पढ़ाई के बाद राम कपूर फिल्ममेकिंग की पढ़ाई के लिए अमेरिका पहुंचे। वहां उनका रुझान निर्देशन से ज्यादा एक्टिंग की तरफ हो गया. उन्होंने लॉस एंजिल्स में Stanislavski-Based Acting Academy से ट्रेनिंग ली और अभिनय की बारीकियां सीखीं. 

बड़े अच्छे लगते हैं से जीता दिल

भारत लौटने के बाद टीवी शो ‘घर एक मंदिर’ से उन्हें पहचान मिलने लगी. इसी शो के सेट पर उनकी मुलाकात एक्ट्रेस गौतमी कपूर से हुई. दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और साल 2003 में उन्होंने शादी कर ली. इसके बाद ‘कसम से’ ने राम कपूर को टीवी का बड़ा स्टार बना दिया. जय वालिया के किरदार ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई. वहीं 2011 में ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में साक्षी तंवर के साथ उनकी जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया.

क्यों बढ़ा वजन?

हालांकि इसी कामयाबी के दौरान उनकी निजी जिंदगी मुश्किल दौर से गुजरी. राम कपूर ने बताया कि शो की सफलता के समय वह महीने में 25-27 दिन और कई बार रोजाना 14-16 घंटे तक काम करते थे. इसका असर उनकी सेहत पर पड़ा और उनका वजन 140 किलो से ज्यादा हो गया. एक समय वह मुश्किल से 20 कदम चल पाते थे.

वजन कम करने में मशक्कत

उन्होंने यह भी बताया कि उस दौर में वह डिप्रेशन और शराब की लत से जूझ रहे थे. वजन कम करने की कोशिश में दो बार करीब 30 किलो वजन घटाया लेकिन वजन वापस बढ़ गया. इसके बाद उन्होंने अपनी सेहत को समझा और लाइफस्टाइल में बदलाव करना शुरू किया.

ये भी पढ़ें: UP assaulted Case: ‘दिल्ली पुलिस ने हमें…’ बस में नाबालिग से दुष्कर्म, अब अधिकार क्षेत्र को लेकर विवाद

MORE NEWS