'Ramayana: Rise of a Legend' box office collection day 8: 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने आठ दिनों में दुनियाभर में कुल 1033.55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इसमें भारत से 675.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन शामिल है.
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘Ramayana: Rise of a Legend’ box office collection day 8: बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ का जलवा देखने को मिल रहा है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म ने रिलीज के महज 8 दिनों में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारतीय सिनेमा की 11वीं फिल्म बन गई है.
हालांकि, एक तरफ फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई तेजी से आगे बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर भारत में इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. गुरुवार, 12 नवंबर को फिल्म की कमाई में पिछले दिन के मुकाबले 24.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ ने आठ दिनों में दुनियाभर में कुल 1033.55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इसमें भारत से 675.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन शामिल है, जबकि विदेशी बाजारों से फिल्म ने 358.50 करोड़ रुपये कमाए हैं.वहीं, फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 564.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वर्ल्डवाइड कमाई में भारत की हिस्सेदारी 65.3 फीसदी और विदेशी बाजारों की हिस्सेदारी 34.7 फीसदी है.इस उपलब्धि के साथ फिल्म ‘दंगल’, ‘बाहुबली 2’, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी बड़ी फिल्मों के क्लब में शामिल हो गई है.
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बावजूद फिल्म की घरेलू कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. रिलीज के आठवें दिन यानी 12 नवंबर को फिल्म ने भारत में 53.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 64 करोड़ रुपये रहा. बुधवार के मुकाबले गुरुवार को फिल्म की कमाई में 24.3 फीसदी की गिरावट आई. आठवें दिन देशभर में फिल्म के 24,042 शोज हुए और ऑक्यूपेंसी 33.9 फीसदी दर्ज की गई.
| दिन | तारीख | इंडिया नेट कलेक्शन |
|---|---|---|
| पहला दिन | 5 नवंबर | ₹64.85 करोड़ |
| दूसरा दिन | 6 नवंबर | ₹48.05 करोड़ |
| तीसरा दिन | 7 नवंबर | ₹69.80 करोड़ |
| चौथा दिन | 8 नवंबर | ₹56.15 करोड़ |
| पांचवां दिन | 9 नवंबर | ₹107.50 करोड़ |
| छठा दिन | 10 नवंबर | ₹94.10 करोड़ |
| सातवां दिन | 11 नवंबर | ₹70.65 करोड़ |
| आठवां दिन | 12 नवंबर | ₹53.50 करोड़ |
फिल्म के अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होने के बावजूद हिंदी वर्जन का दबदबा कायम है. आठवें दिन हिंदी भाषा में फिल्म ने 43 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके लिए 19,464 शोज आयोजित किए गए और ऑक्यूपेंसी 33 फीसदी रही.वहीं, कन्नड़ वर्जन ने 3.25 करोड़ रुपये, मलयालम वर्जन ने 2.80 करोड़ रुपये, तेलुगु वर्जन ने 2.30 करोड़ रुपये और तमिल वर्जन ने 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की.खास बात यह है कि मलयालम वर्जन की ऑक्यूपेंसी सबसे ज्यादा 60 फीसदी रही. इसके बाद तमिल वर्जन की ऑक्यूपेंसी 44.8 फीसदी दर्ज की गई.
अब तक के कुल घरेलू नेट कलेक्शन में हिंदी भाषा की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है. हिंदी वर्जन ने 437 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो भारत में फिल्म के कुल नेट कलेक्शन का 77.4 फीसदी है. वहीं, कन्नड़ वर्जन का योगदान 48.95 करोड़ रुपये यानी 8.7 फीसदी रहा है. फिल्म की कमाई के आंकड़े बताते हैं कि हिंदी दर्शकों के बीच इसे सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है.
Shimla Monkey Viral Video: शिमला में बंदर 81,800 रुपये छीनकर पेड़ पर चढ़ गया और…
Delhi Pollution: शुक्रवार को दिल्ली की एयर क्वालिटी तेज़ी से खराब हो गई, और ओवरऑल…
Delhi Rain: मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल डॉ. मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के…
Bihar Crime News: मधुबनी में ग्रामीणों पर फायरिंग का आरोपी फरार ASI चंद्रमोहन सिंह मृत…
Caught On CCTV: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में महिला…
Caught On CCTV: हौज खास में गांजा बेचने से मना करने पर माफिया ने फूल…