<
Categories: मनोरंजन

‘जय जय राम’ के लिए अरिजीत सिंह ने दिए 200 टेक, भक्ति में ऐसे डूबे…फिर भूल गए रिकॉर्डिंग रोकना

Jai Jai Ram Song: रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज हुआ. गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है, जबकि एआर रहमान ने इसे कंपोज किया और डॉ. कुमार विश्वास ने बोल लिखे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अरिजीत ने गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान करीब 200 टेक दिए और हर टेक में भक्ति और भावनाओं को और गहराई से महसूस करने की कोशिश की.

Jai Jai Ram Song: रणबीर कपूर और यश स्टारर मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म के कलाकारों के लुक और कहानी को लेकर फैंस के बीच पहले से ही उत्सुकता है, लेकिन अब इसके पहले गाने ‘जय जय राम’ ने भी माहौल और गर्म कर दिया है. गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज हुए इस भक्ति गीत में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं. हालांकि गाने की भव्यता और कलाकारों की झलक ने लोगों का ध्यान खींचा है, लेकिन इसके पीछे की रिकॉर्डिंग से जुड़ी एक कहानी भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि अरिजीत सिंह ने इस गाने को रिकॉर्ड करने के लिए करीब 200 टेक दिए. खास बात यह रही कि ये टेक सिर्फ तकनीकी परफेक्शन के लिए नहीं थे, बल्कि वह हर बार गीत की भक्ति और भावना को और गहराई से महसूस करने की कोशिश कर रहे थे.

हर टेक के साथ भक्ति को महसूस करते गए अरिजीत

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अरिजीत सिंह ‘जय जय राम’ की रिकॉर्डिंग के दौरान इसकी भक्ति में पूरी तरह डूब गए थे. वह हर टेक के साथ गाने के इमोशन को तलाशते रहे. बताया गया कि एक समय ऐसा आया जब उन्हें खुद भी महसूस नहीं हो रहा था कि रिकॉर्डिंग कहां रोकनी है. आखिरकार उन्होंने गाने की तकनीकी बारीकियों पर ध्यान देना छोड़ दिया और खुद को पूरी तरह उसके भाव के हवाले कर दिया. यही वजह है कि करीब 200 टेक की यह कहानी सिर्फ एक रिकॉर्डिंग से जुड़ी संख्या नहीं, बल्कि गाने के पीछे लगाए गए भावनात्मक प्रयास को भी दिखाती है.

अरिजीत और श्रेया की आवाज

‘जय जय राम’ को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है. इस भव्य भक्ति गीत को एआर रहमान ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं. गाने में रणबीर कपूर को भगवान राम और साई पल्लवी को माता सीता के रूप में देखकर फैंस पहले ही उत्साहित हैं. ऐसे में ‘जय जय राम’ को फिल्म की दुनिया की पहली बड़ी झलक के तौर पर भी देखा जा रहा है. अब अरिजीत के करीब 200 टेक वाली बात सामने आने के बाद गाने को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है.

रिटायरमेंट के ऐलान के बीच अरिजीत का ये खास प्रोजेक्ट

अरिजीत सिंह अपने रिटायरमेंट का ऐलान पहले ही कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि अपने साइन किए हुए प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के बाद वह ब्रेक लेंगे. ऐसे में ‘रामायण’ का यह गाना उनके मौजूदा प्रोजेक्ट्स में खास महत्व रखता है. ‘जय जय राम’ के लिए उनका इस तरह रिकॉर्डिंग में पूरी तरह डूब जाना इसे लेकर चर्चा की एक और वजह बन गया है. गाने में दिखाई देने वाली भक्ति और स्क्रीन पर रणबीर-साई पल्लवी की जोड़ी फिल्म की दुनिया को दर्शकों के सामने पेश करने में अहम भूमिका निभा रही है.

sharma ranjana

Recent Posts

Caught on CCTV: दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में घुसे हथियारबंद बदमाश, करोड़ों के गहने और कैश लेकर हुए फरार

Caught on CCTV: बिहार के बेतिया जिले से एख वीडियो सामने आई है. कुछ हथियारबंद…

Last Updated: November 18, 2026 20:07:52 IST

Watch Video: फेल होने पर भड़के नर्सिंग छात्र, प्रिंसिपल से भिड़े ABVP कार्यकर्ता; मारपीट के बाद पुलिस छावनी बना कॉलेज

Watch Video: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में हैरान करने वाला मामला सामने…

Last Updated: November 18, 2026 19:39:26 IST

Uttarakhand News: पति-पत्नी के झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़, गुस्से में पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, क्या है मामला?

Uttarakhand Crime: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 18, 2026 18:58:11 IST

હાથી સિમેન્ટ–સિધ્ધી સિમેન્ટે લોન્ચ કરી એડવાન્સ્ડ કન્સ્ટ્રક્શન કેમિકલ્સની નવી રેન્જ

નવી દિલ્હી [ભારત], ૧૮ નવેમ્બર: હાથી સિમેન્ટ અને સિધ્ધી સિમેન્ટ જેવી વિશ્વસનીય બ્રાન્ડ્સ ધરાવતી સૌરાષ્ટ્ર…

Last Updated: November 18, 2026 18:55:30 IST

Watch Video: स्टेज पर दूसरी लड़की के साथ डांस कर रहा था बॉयफ्रेंड, तभी पहुंच गई गर्लफ्रेंड; फिर जश्न के बीच मच गया बवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का स्टेज पर…

Last Updated: November 18, 2026 18:53:34 IST

प्रेम संबंध खत्म करना चाहती थी महिला हेड कांस्टेबल, ASI ने नहीं मानी बात तो रची खौफनाक साजिश; कार में जला दी लाश

Gujarat ASI Murder Case: गुजरात के साबरकांठा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 18, 2026 18:48:47 IST