<
Categories: देश

IndiGo ने बढ़ाए कई ऐड-ऑन सर्विस के चार्ज, एक्स्ट्रा बैगेज से बच्चों की सेवा तक अब देने होंगे ज्यादा पैसे

IndiGo charges hike: IndiGo ने अपनी कई Ancillary Services के शुल्क में बढ़ोतरी की है. घरेलू उड़ानों में एक्सेस बैगेज का शुल्क 700 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है. 3 दिन से 2 साल तक के शिशुओं का टिकट शुल्क 2000 से बढ़कर 3000 रुपये हो गया है. बिना वयस्क के यात्रा करने वाले 5 से 12 साल के बच्चों के लिए Unaccompanied Minor सेवा का घरेलू शुल्क 5000 से बढ़कर 5999 रुपये और अंतरराष्ट्रीय शुल्क 12,999 रुपये है.

IndiGo charges hike: विमान से सफर करने वाले IndiGo यात्रियों के लिए टिकट के अलावा मिलने वाली कई सुविधाएं अब पहले के मुकाबले महंगी हो गई हैं. एयरलाइन ने अपनी कई Ancillary Services के शुल्क में बदलाव किया है. इनमें तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने, शिशु टिकट, अकेले यात्रा करने वाले नाबालिग बच्चों की सेवा और प्रायोरिटी चेक-इन व बोर्डिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं. एयरलाइन के मुताबिक इन शुल्कों में बदलाव उसकी नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है. इन सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को अब पहले के मुकाबले ज्यादा भुगतान करना होगा. खास तौर पर एक्सेस बैगेज और बच्चों से जुड़ी सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है.

एक्स्ट्रा सामान ले जाना हुआ महंगा

घरेलू उड़ानों में तय बैगेज लिमिट से ज्यादा सामान ले जाने पर अब यात्रियों को अधिक भुगतान करना होगा. IndiGo ने एक्सेस बैगेज का शुल्क 700 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 800 रुपये प्रति किलो कर दिया है. यानी अगर कोई यात्री निर्धारित सीमा से अतिरिक्त सामान लेकर यात्रा करता है, तो उसे हर अतिरिक्त किलोग्राम के लिए पहले से 100 रुपये ज्यादा देने होंगे. लंबी यात्रा या ज्यादा सामान वाले यात्रियों के लिए इसका सीधा असर कुल यात्रा खर्च पर पड़ सकता है.

शिशु टिकट के लिए अब 3000 रुपये

3 दिन से लेकर 2 साल तक की उम्र के शिशुओं के लिए टिकट का शुल्क भी बढ़ाया गया है. पहले इसके लिए 2000 रुपये का शुल्क लिया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया गया है.
इसका मतलब है कि शिशु के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को अब इस सुविधा के लिए 1000 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे. यह शुल्क एयरलाइन की उन सेवाओं में शामिल है जिनमें हाल में बदलाव किया गया है.

अकेले सफर करने वाले बच्चों की सेवा भी महंगी

5 से 12 साल की उम्र के ऐसे बच्चों के लिए जो बिना किसी वयस्क के यात्रा करते हैं, IndiGo की Unaccompanied Minor सेवा का शुल्क भी बढ़ाया गया है. घरेलू उड़ानों में इस सेवा का शुल्क 5000 रुपये से बढ़ाकर 5999 रुपये कर दिया गया है. वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इस सेवा का शुल्क 12,999 रुपये है. इस सेवा के तहत अकेले यात्रा करने वाले नाबालिग बच्चों से जुड़ी एयरलाइन की निर्धारित सहायता और प्रक्रिया शामिल होती है.

प्रायोरिटी चेक-इन और बोर्डिंग के लिए भी ज्यादा पैसे

IndiGo की Fast Forward सर्विस के शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है. इस ऐड-ऑन सुविधा में प्रायोरिटी चेक-इन और बोर्डिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं. घरेलू उड़ानों में Fast Forward का शुल्क 500 रुपये से बढ़ाकर 650 रुपये कर दिया गया है. वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इसका शुल्क 850 रुपये प्रति सेक्टर है.

एयरलाइन ने बताया नियमित प्रक्रिया का हिस्सा

IndiGo की ओर से इन ऐड-ऑन सेवाओं के शुल्क में बदलाव को नियमित प्रक्रिया का हिस्सा बताया गया है. हालांकि यात्रियों के लिए इसका मतलब यह है कि टिकट के बेस किराये के अलावा कुछ अतिरिक्त सुविधाओं का इस्तेमाल करने पर अब पहले से ज्यादा रकम चुकानी होगी. इसलिए टिकट बुक करते समय सिर्फ बेस फेयर देखने के बजाय बैगेज, प्राथमिकता सेवाओं और बच्चों से जुड़ी जरूरतों के लिए लगने वाले अतिरिक्त शुल्क को भी ध्यान में रखना जरूरी होगा.

sharma ranjana

Recent Posts

दिलजीत दोसांझ के शो में सुरक्षा का मेगा प्लान, एंट्री से एग्जिट तक कड़ी निगरानी, जानें क्या है पूरा प्लान

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम…

Last Updated: October 28, 2026 23:53:26 IST

मां से मिलने के लिए बेटे ने खर्च कर दी महीने भर की कमाई, पहली बार फ्लाइट में बैठकर पहुंचा घर

Bihar News: बिहार के सत्यरोहन चेन्नई में रहकर काम करते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल…

Last Updated: October 28, 2026 22:57:50 IST

बिजली बिल आधा करने को लेकर विवाद, बुजुर्ग सास को जमीन पर दबाकर पीटा, बहू पर केस दर्ज

Elderly Mother-in-law beaten up: हरियाणा के करनाल जिले के बल्लाह गांव में बिजली बिल आधा…

Last Updated: October 28, 2026 22:48:40 IST

ईरान में फिल्म डायरेक्टर जफर पनाही को 5 साल की जेल, संपत्ति जब्त करने का आदेश, विदेश जाने पर भी रोक

Jafar Panahi jail sentence: ईरान की अदालत ने मशहूर फिल्म निर्देशक जफर पनाही को गैरमौजूदगी…

Last Updated: October 28, 2026 22:38:43 IST

जीजा-साली के इश्क का चढ़ा परवान, फिर हुआ कत्ल! ऐसे रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh Zeba Parveen murder case: झारखंड के रामगढ़ जिले के रोशन नगर में 17 अक्टूबर…

Last Updated: October 28, 2026 21:19:48 IST

‘खुद करता है मेडिटेशन, दूसरों की…’ अभिषेक शर्मा की सेंचुरी पर ईशान किशन का मजेदार तंज

Ishan Kishan on Abhishek Sharma: हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले…

Last Updated: October 28, 2026 20:35:32 IST