<
Categories: मनोरंजन

Ramayana Trailer: सरगुन मेहता से लेकर जैकी भगनानी तक, कई सेलेब्स को भाया ‘रामायण’ का ट्रेलर; वायरल हुई प्रतिक्रिया

Celebs Reaction On Ramayana Trailer: आज सुबह ही 'रामायण' का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसके बाद से कई फैंस और सेलेब्रिटी ने ट्रेलर की तारीफ की है.

रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इंटरनेट पर हर तरफ भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और देवी सीता के रूप में साई पल्लवी छाये हुए हैं.

ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसकी तारीफ कर रहे हैं. वहीं इसके अलावा कई सेलेब्स ने भी इस फिल्म के ट्रेलर पर प्रतिक्रिया दी है. आइये जानते हैं, किस बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने क्या कहा है! 

भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर ट्रेलर की प्रशंसा करने वाले पहले लोगों में से हैं. ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘यह शानदार है. वास्तव में इसे देखने के लिए उत्सुक हूं. रामायण एक वैश्विक ड्रामा होने जा रहा है.’

जैकी भगनानी

रामायण में शूपर्णखा का किरदार निभाने वाली रकुल प्रीत सिंह के पति जैकी भगनानी ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘मेरे बड़े भाई नमित मलहोत्रा और नितेश तिवारी सर को इस शानदार विजन को सच करने के लिए बधाई! आप लोगों पर बहुत गर्व है! रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जबरदस्त हैं. क्या शानदार कास्ट है! और मेरी खूबसूरत पत्नी रकुल प्रीत को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो सूर्पणखा के रोल में स्क्रीन पर छा गई हैं! आप पर बहुत गर्व है, प्यार! सब लोग, अभी रामायण का ट्रेलर देखें!’

जोया अख्तर

फिल्ममेकर जोया अख्तर ने भी करण जौहर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिएक्शन दिया, जिसमें ट्रेलर था. धर्मा प्रोडक्शंस नॉर्थ इंडिया में फिल्म डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है, इसलिए उन्होंने बस कमेंट किया, ‘करण, इंतजार नहीं कर सकती.’

सरगुन मेहता

फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे की पत्नी और एक्टर सरगुन मेहता ने भी इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर किया और लिखा, ‘अच्छाई का युग आता है, आज देख भी लिया. दुनिया के लिए भारतीय सिनेमा. जय श्री राम, यह है राम के युग का आरंभ.’

नवीन पॉलीशेट्टी

नवीन पॉलीशेट्टी, जिन्होंने पहले नितेश तिवारी के साथ फिल्म ‘छिछोरे’ में काम किया था, ने लिखा, ‘एपिक. इस फिल्म का सफर अच्छा रहा. नितेश तिवारी सर के लिए रिस्पेक्ट.’

कब रिलीज होगी फिल्म?

यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट 8 नवंबर को दिवाली के त्योहार पर दुनिया भर में रिलीज होने वाला है. जबकि दूसरा चैप्टर 2027 में आने वाला है. ‘रामायण’ का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, सौरभ सचदेवा और रकुल प्रीत सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST