Rana Daggubati: रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट, चैप्टर 2 पर, राणा दग्गुबाती ने अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सेहत की समस्या से जूझने के कारण उन्होंने साइन की हुई फिल्मों का एडवांस तक लौटा दिया था.
राणा दग्गुबाती
Rana Daggubati: रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट, चैप्टर 2 पर, राणा दग्गुबाती ने अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सेहत की समस्या से जूझने के कारण उन्होंने साइन की हुई फिल्मों का एडवांस तक लौटा दिया था क्योंकि अब वह ‘हॉट गॉयस’ नहीं रहे. बाहुबली द कन्क्लूजन की सक्सेस के बाद राणा दग्गुबाती को किडनी फेलियर और हार्ट से संबंधित बीमारी से गुजरना पड़ा. उन्होंने बताया कि आखिर एक्टर ने एडवांस क्यों लौटाना पड़ा? तो विस्तार से जानते हैं.
बीमारी के कारण वे काफी अकेले से रहने लगे और कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ा. इसके बाद राणा ने एक्टिंग से कुछ वक्त के लिए दूरी बना ली. उन्होंने काम पर लौटने से पहले अपना इलाज करवाया. पहले राणा दग्गुबाती US गए और वहां पर ट्रांसप्लांट करवाया. एक्टर राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेहत खराब होने की वजह से वह फिल्में नहीं कर सके. उन्होंने जिन फिल्मों का पैसा एडवांस लिया था वह भी वापस करना पड़ा क्योंकि अब वह ‘हॉट गाइ’ नहीं रहे थे.
पॉडकास्ट पर एक्टर ने कहा कि ‘राणा हमेशा हैदराबाद का यह हॉट लड़का’ था. सेहत खराब होने से पहले वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में काम कर रहा था. इसके बाद रिया ने उनसे सवाल किया कि उन्होंने अपने लुक में हुए चेंजेस को कैसे फेस किया? इस पर जवाब देते हुए बाहुबली के भल्लालदेव ने कहा कि बीमारी के वक्त उनका पूरा फोकस केवल जिंदा रहने पर था. अमेरिका में एक साल तक ट्रीटमेंट के लिए रहा. ठीक से खाना और रहने के बाद, उन्हें फील हुआ कि अब वह पहले की तरह नहीं दिखते.
राणा ने बताया कि उन्हें कई फिल्में करनी थीं. लेकिन, मैं अब वैसा नहीं दिखता जैसे पहले था. एक्टर ने बताया कि वह फिल्मों को साइन करने का लिया हुआ पैसा लौटा रहे थे. राणा ने बताया कि कैसे इंडिया लौटते टाइम एक इमिग्रेशन ऑफिसर ने उन्हें किंग भल्लालदेव कहा, जिससे उनकी यादें ताजा हो गईं और विचार आया कि वह सर्जरी के लिए इंडिया छोड़ने से पहले कौन थे.
राणा ने पोडकास्ट के दौरान बताया कि उनका एक दोस्त और एक्टर वरुण तेज है. वह देखने में मेरे जैसा ही कदकाठी का दिखता है. वह मुझसे मिलने के लिए आया था. वरुण बहुत ग्रेट पर्सनालिटी वाला है और मैने उसका नाम फिल्म मेकर्स को सजेस्ट करने के लिए सोचा. लेकिन, मुझे समझ नहीं आया और फिर बस रुक गया. खराब हेल्थ के बाद एक्टर को खुद को पहचान पाने में बेहद कन्फ्यूजिंग लग रहा था. उन्होंने बताया कि अगर मैं एक्टर नहीं होता, तो मुझे नहीं पता कि मैं इससे निपट पाता या नहीं.
राणा अपनी बीमारी से उबरने के बाद फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं. साल 2025 में उन्होंने कांथा मूवी में एक्टिंग भी की. साथ ही राणा ने तेजा सज्जा और मांचू मनोज की मिराई के पोस्ट-क्रेडिट सीन में कैमियो के तौर पर रोल निभाया. इस साल राणा ने पराशक्ति मूवी में भी कैमियो के तौर पर काम किया.
Bihar News: यह घटना 26 मार्च की शाम को हुई. रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता दो…
Tantra mantra Abuse Case: महिलाओं का आज से नहीं बल्कि पीढ़ियों से शोषण होता आया…
Ashok Kharat Case: गिरफ्त में आई महिलाओं को बेवकूफ बनाने के लिए अशोक खरात 'अवतार…
Chandrikapersad Santokhi Death: सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति, चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन हो गया है. सूरीनाम…
ग्रीस के एक छोटे से गांव में स्थित एक चर्च इन दिनों दुनियाभर के पर्यटकों…
लेकिन, कई बार फिल्टर किए हुए पानी को लेकर भी मन में शंका रहती है.…