Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘रामायण’ टीजर में दिखाए गए सीन का खुला राज, पहले सीक्वेंस में राम-रावण युद्ध नहीं; दिखेगा कैलाश पर्वत पर महायुद्ध

‘रामायण’ टीजर में दिखाए गए सीन का खुला राज, पहले सीक्वेंस में राम-रावण युद्ध नहीं; दिखेगा कैलाश पर्वत पर महायुद्ध

Ramayana: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' के टीजर में दिखाए गए सीन्स का राज खुल गया है. फिल्म में कुछ दृश्य ऐसे दिखे, जिसे लोगों ने कहा कि ये खराब वीएफएक्स है. अब इस सीन का खुलासा हो चुका है. ये सीन राम-रावण के बीच युद्ध का नहीं, बल्कि महायुद्ध को दर्शाता है.

Written By:
Last Updated: April 24, 2026 09:04:45 IST

Mobile Ads 1x1
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रही फिल्म ‘रामायण’ का टीजर जबसे रिलीज हुआ है, तबसे दर्शकों दो भागों में बंटते नजर आ रहे हैं. कोई कह रहा है कि फिल्म का VFX खराब है, तो कोई रणबीर कपूर के राम के किरदार की जमकर तारीफ कर रहा है. टीजर की शुरुआत में युद्ध के कुछ सीन्स दिखाए गए हैं, जो राम-रावण का युद्ध नहीं, बल्कि एक महाकाव्य के कम ज्ञात इतिहास को उजागर करता है. चलिए जानते हैं पूरी डिटेल.

किस सीन को लेकर छिड़ी बहस?

आगामी फिल्म ‘रामायण’ के टीजर में पहले सीन में कुछ बर्फीले पहाड़ों के बीच चलते युद्ध को दिखाया जाता है, जिसमें राक्षस आतंक मचाते दिख रहे थे. इतना ही नहीं, उसी में जटायु जैसा एक पक्षी उड़ता नजर आता है. तो लोगों को लगता है कि ये लंका का सीन है, जो क्लाइमैक्स में होगा. इस वजह से लोग इसके वीएफएक्स को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां करते हैं. 

मेकर्स ने बताया सीन का असली सच

फिल्म की टीम ने बताया कि फिल्म की कहानी भगवान राम की ओर बढ़ने से पहले, रावण के उदय का वर्णन करती है. लंका पर कब्ज़ा करने के बाद, रावण अपने सौतेले भाई कुबेर को गद्दी से हटा देता है, जो कभी इस स्वर्ण नगरी पर राज करता था. लेकिन यह क्षण तो एक बड़ी घटना की शुरुआत मात्र है.. अहंकार और पूर्ण प्रभुत्व की लालसा से प्रेरित होकर, रावण कुबेर का पीछा करते हुए पवित्र कैलाश पर्वत के निकट अलकापुरी तक गया. रावण अपनी सत्ता के लिए बची हुई हर चुनौती को मिटाना चाहता था और सभी लोकों में अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहता था. इस सीन में कैलाश पर्वत की दिव्य पृष्ठभूमि में एक युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया गया है, जिसमें रावण अपनी प्रभुत्व स्थापित करने के लिए दिव्य शक्तियों से भिड़ता है. मेकर्स ने कहा कि फिल्म में इस दृश्य के जरिए कहानी को और भव्य बनाने का प्रयास किया है, यह क्लाइमैक्स नहीं, बल्कि महायुद्ध को दर्शाता है. 

कब रिलीज होगी फिल्म?

रामायण में दमदार कलाकार नजर आने वाले हैं, जिनमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में हैं. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह दो भागों वाली रिलीज होगी. इसका पहला भाग दिवाली 2026 को और दूसरा भाग दिवाली 2027 को आएगा. 

MORE NEWS