Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Deepveer: दीपिका को देख पहली नजर में दिल हार बैठे थे ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह, मालदीव में सीक्रेटली रचाई थी सगाई, ‘कॉफी विद करन’ में किया था खुलासा

Deepveer: दीपिका को देख पहली नजर में दिल हार बैठे थे ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह, मालदीव में सीक्रेटली रचाई थी सगाई, ‘कॉफी विद करन’ में किया था खुलासा

Deepika Padukone Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं. एक ओर जहां रणवीर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण मदरहुड एंजॉय कर रही हैं.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-04-19 12:28:03

Mobile Ads 1x1

रणवीर सिंह ने टॉक शो ‘कॉफी विद करन’ में बताया था कि जब उन्होंने दीपिका पादुकोण को पहली बार देखा था तभी उनसे उन्हें प्यार हो गया था. हालांकि तब वो दोनों एक-दूसरे को जानते भी नहीं थे. 

ऐसे हुई पहली मुलाकात   

रणवीर सिंह ने पहली बार दीपिका को किसी रेस्टोरेंट में देखा था और उनकी खूबसूरती देखकर वो उनके फैन बन गए थे, लेकिन तब तक दोनों की कोई औपचारिक मुलाकात नहीं हुई थी. इसके बाद दोनों की पहली मुलाकात एक अवार्ड शो में हुई जहां रणवीर सिंह दीपिका को देखते ही रह गए. इसके बाद दोनों ने कई हिट फिल्मों जैसे ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में काम किया, जिसके बाद दोनों की नजदीकियां और बढ़ने लगीं, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था.

गुपचुप तरीके से की सगाई 

‘कॉफी विद करण’ की बदौलत फैंस को उनके रिश्ते की इस दिलचस्प और प्यार भरी झलक का पता चला. कपल ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने रिश्ते की शुरुआत में ही गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी. एपिसोड के दौरान, रणवीर ने खुलासा किया कि उन्होंने 2015 में सगाई कर ली थी, उन्होंने कहा, “2015 में, मैंने उसे प्रपोज किया. इसके पहले की कोई और जाए, मैं जाके चप्पल रख देता हूं.” जिस पर उसने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “एडवांस बुकिंग.”

रणवीर ने कहा, “राम लीला फिल्म आई और हम डेटिंग के दौर में थे। एक समय ऐसा आया जब मुझे लगा कि वही मेरी जीवनसाथी है. तो मैंने सोचा कि कुछ भी होने से पहले ही उसे प्रपोज़ कर दूं.” उसके बाद जब वो मालदीव में छुट्टियां मनाने गए तब उन्होंने दीपिका को एक रिंग के साथ प्रपोज किया.

दूसरी बार पापा बनने वाले हैं रणवीर 

हाल ही में दीपिका रणवीर ने अपने फैंस के साथ दोबारा प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की. रणवीर सिंह और दीपिका के घर में फिर से किलकारी गूंजने वाली है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक बेटी है, जिसका नाम ‘दुआ’ है. कपल एक बार फिर से पेरेंट्स बनने जा रहा है. कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और फैंस ने उन्हें बधाई दी है.
 
MORE NEWS