Live TV
Search
Home > मनोरंजन > दुआ के दूसरे जन्मदिन पर मम्मी-पापा ने शेयर कीं फैमिली फोटोज, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं दीपिका, रणवीर का भी दिखा अनोखा अंदाज

दुआ के दूसरे जन्मदिन पर मम्मी-पापा ने शेयर कीं फैमिली फोटोज, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं दीपिका, रणवीर का भी दिखा अनोखा अंदाज

Deepika baby bump: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के दूसरे जन्मदिन पर ब्लैक-एंड-व्हाइट फैमिली तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में दीपिका बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं, जबकि दुआ अपने मम्मी-पापा के साथ मस्ती करती दिखीं. जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली दुआ ने अपनी क्यूट तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लिया.

Written By:
Last Updated: September 8, 2026 23:01:00 IST

Mobile Ads 1x1

Deepika baby bump: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के दूसरे जन्मदिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है. इस खास मौके पर कपल ने कुछ प्यारी ब्लैक-एंड-व्हाइट फैमिली तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें तीनों हंसते, खेलते और एक-दूसरे के साथ खूबसूरत पल बिताते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों की सबसे खास बात यह रही कि छोटी दुआ जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली है. रणवीर ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘बेबी दुआ और हमारे दिल बड़े हो रहे हैं! आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद.’ इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स कपल को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं.

मम्मी-पापा के बीच नजर आईं नन्ही दुआ

ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरों में रणवीर, दीपिका और दुआ की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. एक तस्वीर में दुआ अपने माता-पिता के बीच अपना चेहरा छिपाती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह दोनों के साथ खिलखिलाकर हंस रही हैं. नन्ही दुआ के क्यूट एक्सप्रेशन और फैमिली के साथ उनके प्यारे पलों ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है.

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं दीपिका

तस्वीरों में दीपिका पादुकोण भी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. कपल अपने परिवार में दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहा है और नई तस्वीरों में इस खास दौर की खुशी साफ दिखाई दे रही है.रणवीर और दीपिका ने अप्रैल 2026 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी एक खास पोस्ट के जरिए दी थी. उस पोस्ट में दुआ को भी शामिल किया गया था, जिसके बाद फैंस ने उन्हें जमकर बधाइयां दी थीं.

8 सितंबर को हुआ दुआ का दूसरा जन्मदिन

रणवीर और दीपिका ने सितंबर 2024 में अपनी पहली बेटी का स्वागत किया था. बाद में कपल ने अपनी बेटी का नाम दुआ बताया था. दोनों ने कहा था कि उनकी बेटी उनके लिए प्रार्थनाओं का जवाब है. अब 8 सितंबर को दुआ के दूसरे जन्मदिन पर सामने आईं ये फैमिली तस्वीरें इसलिए भी खास बन गई हैं, क्योंकि जल्द ही वह घर में आने वाले नए सदस्य की बड़ी बहन बनने वाली हैं.

2018 में की थी इटली में शादी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में इटली में शादी की थी. इसके बाद 2024 में दोनों पहली बार माता-पिता बने और अब उनका परिवार एक बार फिर बढ़ने वाला है. वहीं, दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाली हैं. यह फिल्म शाहरुख और दीपिका की साथ में छठी फिल्म होगी. हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसके बाद फैंस के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह और बढ़ गया है.

MORE NEWS