जामनगर में अनंत अंबानी के जन्मदिन की धूम में रणवीर सिंह ने म्यूजिकल सरप्राइज दिया. रणवीर सिंह ने मोहित चौहान और मनकीत सिंह के साथ मिलकर डूबा-डूबा गाना गाया. इस पर हर्षदीप कौर ने प्रतिक्रिया दी है.
अनंत अंबानी के जन्मदिन पर रणवीर सिंह
Anant Ambani Birthday: 10 अप्रैल को अनंत अंबानी का बर्थडे है. धुरंधर स्टार रणवीर सिंह भी इस जन्मदिन पर शामिल होने के लिए जामनगर में हैं. वहां से उनकी कुछ फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं. वीडियोज में वे मोहित चौहान और मनकीत सिंह के साथ पुरानी यादें ताज़ा करते दिख रहे हैं. इससे हर्षदीप कौर उनसे काफी प्रभावित हुईं. सभी गायकों ने रणवीर के साथ वीडियो पोस्ट किए और उनके बड़े दिल की खूब तारीफ़ की.
हर्षदीप के पति मनकीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें रणवीर, मनकीत और मोहित के साथ ‘सिल्क रूट’ का मशहूर गाना ‘डूबा डूबा’ गाते नज़र आ रहे हैं. वीडियो पर उन्होंने वे ‘धुरंधर’ जिन्हें ‘गाना’ (SingH) बेहद पसंद है. वीडियो में रणवीर उन दोनों के साथ पूरे जोश के साथ गाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो पोस्ट करते हुए मनकीत ने रणवीर सिंह की तारीफों के पुल बांधे.
उन्होंने लिखा, ‘क्या जबरदस्त इंसान है! रणवीर सिंह आप ज़िंदगी से लबरेज़ हैं… और प्यार से भी! आप सबसे बेहतरीन गले मिलते हैं और आपकी मुस्कान सबसे ज़्यादा दिल को छूने वाली होती है. संगीत के प्रति आपके सच्चे प्यार से बना यह पल हमेशा यादगार रहेगा. मोहित चौहान सर, आपके गाने पुरानी यादें ताज़ा कर देते हैं और कल रात इस गाने ने भी ठीक वैसा ही किया.’ इसके बाद मोहित ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक दिल वाले इमोजी के साथ री-पोस्ट किया.
हर्षदीप ने भी रणवीर को गले लगाते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “जब भी मैं इस इंसान से मिलती हूं, तो उनमें वही प्यार और ऊर्जा देखने को मिलती है. उनका औरा, उनकी गर्मजोशी और उनका गले लगाना. ये आपको बहुत खास महसूस कराता है. सचमुच एक अनमोल हीरा है! लव यू रणवीर सिंह. उन्होंने आगे लिखा, ‘ रणवीर सिंह जैसे इंसान के साथ जिसकी मुस्कान सबसे प्यारी और दिल सबसे साफ है.
गायिका ने अपने पति के वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर भी री-शेयर किया और लिखा, ‘रणवीर सिंह आप ही तो प्यार हैं. हमेशा ऐसे ही रहिएगा!! मेरे ‘सिंह’ (पति) रणवीर सिंह के साथ, मोहित चौहान का हमारा पसंदीदा गाना गाते हुए!!’ बता दें कि बुधवार शाम को रणवीर सिंह और शाहरुख खान को जामनगर में अनंत अंबानी के जन्मदिन के लिए जाते हुए देखा गया.
Hyundai Creta Summer Edition:हुंडई मोटर कंपनी ने भारत में हुंडई क्रेटा का समर एडिशन लॉन्च…
Odisha Crime News: ओडिशा के गंजाम जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. हिन्जिलिकाटु…
Ashok Kharat News: स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर शिकंजा कसता जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर…
DC vs GT Last Over Thriller: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत में…
हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर…
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ रहस्यमयी…