साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी की बॉलीवुड डेब्यू और आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म एक दिन का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म एक लव स्टोरी है, जिसमें मन्नत, प्यार, विश्वास और फिर तकरार को दिखाया गया है.
एक दिन ट्रेलर रिलीज
Ek Din Trailer: साई पल्लवी और जुनैद खान की ‘एक दिन’ लव स्टोरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. साथ ही ये जानकारी भी दी गई है कि फिल्म 1 मई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. 2.13 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत एक बर्फीली दुनिया से होती है, जहां चारों तरफ बर्फ की चादर है. इसी बीच एक मंदिर की घंटी बजती है. इसके बारे में कहा जाता है कि यहां मन्नत मांगने से सच्चे प्यार की मुराद पूरी होती है. घंटी बजते ही जुनैद साई पल्लवी यानी मरा की तरफ देखकर सच्चे प्यार की मुराद करते हैं.
वो कहते हैं कि वो अपनी ख्वाहिश को पूरा करना चाहते हैं, भले ही वो एक दिन के लिए पूरी हो. इसके बाद उनकी लव स्टोरी की शुरुआत होती है. फिल्म में जुनैद और साई पल्लवी एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. जुनैद एक इंट्रोवर्ट पर्सन हैं, जो अपनी बात कहने में झिझकते हैं. वहीं साई पल्लवी कॉन्फिडेंट हैं. फिल्म में उनकी केमिस्ट्री बहुत ही मासूम लग रही है. वहीं बाद में गलतफहमी और कई कारणों से दोनों में झगड़े होते हैं.
बता दें कि साई पल्लवी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. फिल्म के इस ट्रेलर में साई पल्लवी अपनी क्यूट मुस्कान के साथ छाप छोड़ रही हैं. हालांकि, ये देखना होगा कि उनकी इस फिल्म को फैंस कितना पसंद करते हैं. वहीं फिल्म का टाइटल ट्रैक कुछ दिनों पहले ही अरिजीत सिंह के घर पर शूट हुआ था. इसका टाइटल ट्रैक अरिजीत सिंह ने गाया है. फैंस ने इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया.
जानकारी के अनुसार इस फिल्म के जरिए आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान एक लंबे समय बाद फिर से साथ में काम कर रहे हैं. इन्होंने पहले जो जीता वही सिकंदर, कयामत से कयामत तक और जाने तू या जाने ना जैसी फिल्में दी हैं. ऐसे में दोबारा इनके साथ आने से फैंस काफी उत्सुक हैं. बता दें कि इस फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है. इसे आमिर खान के साथ ही मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है.
Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने 1 अप्रैल को अपने दोस्त के मजेदार प्रैंक किया. उन्होंने…
Vaishakh Vrat List 2026: वैशाख माह 2026 की शुरुआत और अंत की तारीख, इसके त्योहार…
LSG vs DC Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला एकाना स्टेडियम…
Rajkummar Rao: भारत के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक बन रही है. इस फिल्म…
असम विधानसभा चुनाव 2026 में आम विकास मुद्दों के साथ ही मियां, लव जिहाद और…
भारत सरकार ने अब टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. अब…