सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. मंगलवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं अब उनके डॉक्टर ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है.
सलीम खान की सेहत
Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत मंगलवार को बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. डॉक्टर्स ने जानकारी दी है कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ है, जिसके कारण उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है. वहीं अब उनके डॉक्टर ने उनकी हालत की जानकारी दी है. डॉक्टर ने उनकी हेल्थ को लेकर कहा है कि सलीम खान को ब्रेन हेमरेज बहुत कम था. सोमवार सुबह DSA प्रोसीजर किया जा चुका है, जो सफल रहा है. सलीम खान की सर्जरी करने की जरूरत नहीं पड़ी है.
दरअसल लीलावती अस्पताल में जो डॉक्टर सलीम खान का इलाज कर रहे हैं, उनमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल थे.
बता दें कि डॉक्टर की तरफ से बयान दिया गया है, जिसमें बताया गया कि सलीम खान को उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में भर्ती कराने के लिए लेकर आए थे. वे सुबह लगभग 8.30 बजे लीलावती अस्पताल के आईसीयू में डॉ. जलील पारकर के अंडर में भर्ती हुए थे.
डॉक्टर जलील पारकर ने जानकारी दी, ‘उन्हें हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ है, जिसके लिए सर्जरी की ज़रूरत नहीं है. पहले डिस्चार्ज पर विचार किया जा रहा था लेकिन अब उनकी रिकवरी और आराम के आधार पर फैसला लिया जाएगा. उन पर DSA प्रोसीजर किया गया था, इसे सर्जरी नहीं माना जाता है. वह अभी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और ICU में भर्ती हैं. हालांकि वह ठीक हो रहे हैं. डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई है. उन्हें कल फैमिली डॉक्टर डॉ. चोपड़ा ने भर्ती कराया था. उनका ब्लड प्रेशर भी ज्यादा था इसलिए सुरक्षा के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. अब वह बेहतर हैं. हालांकि उनकी उम्र के कारण रिकवरी धीमी है. वो अभी भी वेंटिलेटर पर हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि सलीम खान को कल तक वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा.’
West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…
Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…
DC vs LSG Head To Head: 1 अप्रैल को ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स…
बीच आसमान में प्लेन से निकला धुआं और पायलट की 'Mayday' कॉल! एयर इंडिया के…
Funny Jokes of the Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई…
Cicada New Covid 19 Variant: हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप…