Salman Khan Viral Video: सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बॉडीगार्ड एक फैन को उनसे मिलने से रोकता दिख रहा है. इस घटना पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
सलमान खान का वीडियो वायरल
Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की पूरे देश में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. लोग जहां भी जाते हैं, उनका बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हैं. हाल ही में, गुरुवार, 1 अक्टूबर की शाम को सुपरस्टार मुंबई में एक्टर वीर पहाड़िया की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की एक स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए. हालांकि, इस इवेंट का एक वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें एक फैन एक्टर के पास आता हुआ दिख रहा है. इसके बाद जो हुआ…शायद ही उसकी उम्मीद किसी ने की होगी. आइए जानते हैं वायरल वीडिया का सच.
वायरल वीडियो में सलमान रेड कार्पेट पर पैपराजी के लिए पोज देने से पहले अनूप सोनी को गले लगाते हुए दिख रहे हैं. इसी दौरान, एक फैन सलमान के पास आया, शायद उनसे मिलने या उनका अभिवादन करने की उम्मीद में. लेकिन फैन का सपना अधूरा रह गया और उसका दिल बुरी तरह से टूट गया स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब सलमान के एक बॉडीगार्ड ने फैन का हाथ पकड़ा और उसे एक्टर से दूर खींच लिया.
ये भी पढ़ें: सिर्फ 11 साल की थी Nimrat Kaur जब आतंकियों ने किया ये कांड, आज छलका दर्द – कहा, ‘पापा को आखिरी बार ताबूत में देखा’
इस घटना ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी है, और कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने फ़ैन के साथ किए गए व्यवहार की आलोचना की है. जहां कुछ लोगों ने सेलेब्रिटीज़ के आस-पास व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिक्योरिटी कर्मियों की ज़रूरत को माना, वहीं कई लोगों को लगा कि फ़ैन के साथ ज़्यादा सम्मान से पेश आया जा सकता था. एक यूज़र ने कमेंट किया, ‘हां, व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत है, लेकिन जिस तरह से आप लोगों ने उसे पकड़ा, वह सही नहीं है.’ दूसरे ने लिखा, ‘लेकिन हर फैन सम्मान का हकदार है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘यह सही नहीं है, भाई’. कुछ लोग भाईजान से नाराज नजर आ रहे हैं. क्योंकि, वह उम्मीद करते हैं कि सलमान खान अपने हर फैन से गर्मजोशी से मिलते हैं. लेकिन उनके सामने ही किसी फैन के साथ इस तरह की हरकत कई सवाल खड़े करती हैं. हालांकि, कुछ लोग सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें बचाने की भी कोशिश कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान
दुनिया भर के सेवानिवृत्त लोगों को 24x7x365 जोड़ने वाला नया प्लेटफॉर्म संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन…
IND VS WI: शुभमन गिल ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में 223 रनों की नाबाद…
सूरत (गुजरात) [भारत], 2 अक्टूबर: विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षा तक सीमित न रखते…
Silver Rate Today 2 Oct 2026: आपके शहर में आज चांदी का दाम क्या है?…
Gold Price Today: गांधी जयंती के कारण आज सर्राफा बाजार बंद है. दिल्ली में सोने…
Nimrat Kaur: निम्रत कौर ने पिता मेजर भूपेंद्र सिंह की शहादत पर बात की. 1994…