Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Salman Khan SVC63 Film: भाईजान ने दिया फैंस को सरप्राइज! अपकमिंग फिल्म की शेयर की शूटिंग, बोले- ‘थोड़ा सा सबर’

Salman Khan SVC63 Film: भाईजान ने दिया फैंस को सरप्राइज! अपकमिंग फिल्म की शेयर की शूटिंग, बोले- ‘थोड़ा सा सबर’

Salman Khan SVC63 Film: भाईजान की फिल्मों का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे होते हैं. एक बार फिर सलमान खान ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है. सलमान खान ने अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसे वामशी पैडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं.

Written By:
Last Updated: 2026-04-24 12:16:37

Mobile Ads 1x1

Salman Khan SVC63 Film: भाईजान की फिल्मों का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे होते हैं. एक बार फिर सलमान खान ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है. सलमान खान ने अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसे वामशी पैडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में नयनतारा लीड एक्ट्रेस के तौर पर नज़र आएंगी. इस फिल्म को अभी #SVC63 नाम दिया गया है, जिसकी शुरुआत हाल ही में मुंबई में एक पारंपरिक पूजा-पाठ के साथ हुई. फिल्म के मेकर्स, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स ने X पर सेट से एक वीडियो शेयर किया है. इस क्लिप में मुहूर्त शॉट की झलक और पहले दिन के लिए पूरी टीम को एक साथ आते हुए दिखाया गया है. वीडियो में प्रोड्यूसर दिल राजू और वामशी को वेन्यू पर आते हुए देखा जा सकता है, उनके पीछे लीड एक्टर्स भी आते हैं. नयनतारा ने एक सिंपल ब्लैक जंपसूट पहना था, जबकि सलमान ब्लैक टी-शर्ट और जींस में नज़र आए.

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान ने शेयर किया वीडियो  

इस वीडियो में उन्हें क्रू से मिलते हुए और फिल्म का पहला शॉट लेने से पहले तैयार होते हुए दिखाया गया है. पिछले महीने, प्रोडक्शन हाउस ने X पर एक पोस्ट के ज़रिए नयनतारा के इस फिल्म में शामिल होने की ऑफिशियल घोषणा की थी. पोस्ट में लिखा था, “क्वीन आ गई हैं. वर्सटाइल और बेहतरीन अदाकारी की मिसाल नयनतारा अब सलमान खान की फिल्म का हिस्सा बन गई हैं. हमारे इस बेहद खास प्रोजेक्ट में आपका स्वागत करना हमारे लिए गर्व की बात है.

सलमान का फैंस को संदेश 

इतना ही नहीं सलमान ने फिल्म की शूटिंग की वीडियो शेयर करने के साथ- साथ लिखा है कि थोड़ी दूर की सोच चाहिए, इसीलिए ईद की घोषणा की गई. चिंता मत करो इस वाली का भी बताएंगे, जब समय सही होगा. सबर, थोड़ा सा सबर. मेरे जितना इंतज़ार करना पड़ेगा, बहरहाल जो आपका हाल है वो मेरा भी हाल है. हाहा. वहीं अब फैंस बड़ी ही शिद्द्त से इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं. देखना ये है कि क्या इस बार भाईजान रंग जमा पाएंगे या नहीं. 

MORE NEWS