<
Categories: मनोरंजन

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक खबर सामने आई, जिसमें बताया गया कि सलमान खान ने एक फैन के हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले उसके साथ कॉल पर 2 घंटे बात की. इसके बाद उसे अपने घर पर पार्टी भी दी.

Salman Khan: सलमान खान की फैन फॉलोइंग किसी से भी छुपी नहीं है. वे अपने फैंस को काफी इंपोर्टेंस देते हैं. हाल ही में सलमान खान की एक फैन रीना ने बताया कि किस तरह से जब उनकी हार्ट सर्जरी होने वाली थी, तो सलमान खान ने उनसे 2 घंटे तक फोन पर बात की. साथ ही सर्जरी के बाद उन्हें अपने घर पर खाना खाने के लिए भी बुलाया गया. रीना ने बताया कि सलमान ने अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर उनका साथ दिया. रीना ने वॉइस ऑफ बेंगलुरु पर RJ ​​सौजन्या से बात करते हुए बताया कि सलमान खान ने उनकी किस तरह से मदद की.

सलमान खान की फैन ने बताई इमोशनल स्टोरी

सलमान खान की फैन रीना ने कहा, ‘सलमान सर के बारे में बात करते हुए मैं भावुक हो जाऊंगी. सबसे पहले, मैं ये कहना चाहूंगी कि मैं उनसे अपने दिल और अपनी पूरी रूह से प्यार करती हूं. जब मेरी तबीयत ठीक नहीं थी और मेरे पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले, मेरे पास उनका नंबर था. बहुत से लोग उन्हें मैसेज करते होंगे, लेकिन उन्होंने मुझे जवाब दिया और मैंने उन्हें बताया कि मैं हार्ट ट्रांसप्लांट करवाने जा रही हूं. उस समय वह ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग कर रहे थे. उन्होंने मेरे ट्रांसप्लांट की रात मुझे कॉल किया और हमसे लगभग दो घंटे तक बात की. वह मेरे परिवार के प्रति बहुत दयालु थे और उन्होंने मुझे इस मुश्किल दौर से गुज़रने के लिए हिम्मत दी.’

सलमान खान के घर पर फैन ने की पार्टी

रीना ने ये भी बताया कि पहली बातचीत के बाद उनकी सलमान खान से कोई बातचीत नहीं हुई. हालांकि लेकिन जब उन्होंने अपने फाउंडेशन के सिलसिले में दोबारा उनसे संपर्क किया, तो एक्टर ने उन्हें तुरंत पहचान लिया. दूसरे ट्रांसप्लांट के बाद तो उन्होंने रीना को अपने घर यानी ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ में मेहमान के तौर पर बुलाया. उनका मूड ठीक करने के लिए उन्होंने एक पार्टी भी रखी और रीना गैलेक्सी अपार्टमेंट में रात भर रुकी भी थीं.

रेस 3 के सेट पर गईं रीना

उन्होंने आगे कहा, ‘सलमान खान की हर अदा में दरियादिली झलकती है. हमने पूरी रात उनके घर पर पार्टी की, गाना-बजाना और डांस किया. मेरे दूसरे ट्रांसप्लांट के चार महीने बाद मुझे डायबिटीज़ और कई तरह की दूसरी मेडिकल दिक्कतें हो गई थीं लेकिन उस समय मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही थी.’ इतना ही नहीं, सलमान रीना को ‘रेस 3’ के सेट पर भी ले गए थे. उस अनुभव को याद करते हुए उन्होंने कहा, सलमान हमें ‘रेस 3’ के सेट पर ले गए और हमने पूरा दिन वहीं बिताया था. उन्होंने मुझे ‘बीइंग ह्यूमन’ की एक सफेद साइकिल गिफ़्ट की क्योंकि उन्हें याद था कि मैंने बहुत पहले उन्हें इसके बारे में मैसेज किया था.’

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो सलमान खान अब अपूर्व लाखिया की फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे, जिसका प्रोडक्शन सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया गया है. इसके अलावा उन्होंने हाल ही में एक और प्रोजेक्ट की घोषणा की है, जो वामशी पैडिपल्ली के निर्देशन में बनने वाला एक एक्शन-ड्रामा है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

हिमंत बिस्वा सरमा पहली बार कब और किस सीट से बने विधायक, राजनीति में आने से पहले क्या करते थे?

Himanta Biswa Sarma Profile: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले…

Last Updated: April 4, 2026 21:03:00 IST

जीभ पर बार-बार क्यों हो जाते हैं सफेद छाले? किन बीमारियों का है संकेत, डॉक्टर से समझें कारण और बचाव

Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…

Last Updated: April 4, 2026 20:28:30 IST

आसमान में 1000 किलोमीटर तक छाया अंधेरा, दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में आफत बनकर बरसेगी बारिश

Delhi NCR Rain Forecast: भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास करीब 1000 किलोमीटर तक…

Last Updated: April 4, 2026 20:19:00 IST

आखिरकार आ ही गई अमेरिका से वो खबर, जिसका भारत को था बेसब्री से इंतजार, अब दूर होगी ये बड़ी टेंशन

India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…

Last Updated: April 4, 2026 20:01:26 IST

समीर रिजवी का बल्ला उगल रहा आग, 70 के बाद 90 रनों की पारी खेली; लगातार 2 मैचों में जीता POTM अवार्ड

Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…

Last Updated: April 4, 2026 19:41:31 IST