<
Categories: मनोरंजन

Samantha Ruth Prabhu: निधि अग्रवाल के बाद सामंथा को फैंस ने घेरा, खींचा साड़ी का पल्लू, देखें वीडियो

निधि अग्रवाल के बाद अब सामंथा रूथ प्रभू भीड़ का शिकार हो गईं. फैंस ने उन्हें छूने की कोशिश की. उनकी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

Samantha Ruth Prabhu: फिल्म ‘द राजा साहब’ के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के फैन इवेंट में फैंस ने उन्हें घेर लिया था. भीड़ बेकाबू हो गई थी. किसी तरह से एक्ट्रेस वहां से बचकर निकली थीं. अब उस घटना के बाद एक्ट्रेस सामंथा भी भीड़ का शिकार हो गईं. फैंस ने उन्हें छूने की भी कोशिश की. इसके बाद वे अनकंफर्टेबल हो गईं और जल्दबाजी में जाकर गाड़ी में बैठ गईं. हाल ही में हैदराबाद में एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु काम के सिलसिले में बाहर निकलीं. तभी बड़ी संख्या वहां पर लोग जमा हो गए. इसी बीच अफरातफरी मच गई और एक्ट्रेस की वीडियो भी वायरल हो गई. 

स्टोर उद्घाटन से निकलते समय हुई घटना

रविवार शाम को सामंथा हैदराबाद में एक स्टोर का उद्घाटन करने के लिए पहुंची थीं. इसी बीच रूथ प्रभू की वीडियो वायरल हुई, जिसमें देखा जा सकता है कि फैंस ने उन्हें उन्हें घेर लिया. वीडियो में देखा गया कि उन्हें चलने में मुश्किल हो रही थी. वे कार की तरफ जाते हुए परेसान नजर आ रही थीं. सुरक्षाकर्मी उन्हें पकड़कर भीड़ के बीच से रास्ता बनाते हुए उनकी मदद कर रहे थे. सामंथा ने संयम बनाए रखा और अब तक इस घटना पर कोई कमेंट नहीं किया है.

फैन्स में नाराजगी

वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद सामंथा के फैंस में नाराजगी देखने को मिली. एक फैन ने लिखा कि लोग अपनी बाउंडरी क्यों नहीं समझ पाते, तो एक फैन ने लिखा कि उसे मजबूरन अपनी कार में घुसना पड़ा. एक अन्य फैन ने लिखा कि लोग कभी-कभी हद कर देते हैं.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस घटना के होते ही कुकाटपल्ली हाउसिंग बोर्ड (केपीएचबी) पुलिस ने लुलु मॉल प्रबंधन व एक प्रचार कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ स्वतः संज्ञान लिया. उन्होंने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. सामंथा की ये वीडियो वायरल होते ही सामंथा के फैंस ने भीड़ के व्यवहार की जमकर आलोचना की. एक फैन ने लिखा कि राजासाब वाली घटना के बाद भी दक्षिण के फैंस सीमाओं को क्यों नहीं समझते?

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST

गूगल मैप्स के चक्कर में नो-एंट्री में घुसा ट्रक? ग्वालियर हादसे में 15 की मौत, सिंधिया ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

Gwalior road accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर रविवार तड़के…

Last Updated: October 18, 2026 18:54:39 IST