<
Categories: देश

दिव्यांग होने के कारण पिता ने छोड़ा साथ, युवा पैडलर लक्ष्य ने पैरा यूथ एशियन गेम्स 2025 में जीता कांस्य पदक

फरीदाबाद के 17 वर्षीय लक्ष्य गुप्ता ने इतिहास रचते हुए दुबई के पैरा यूथ एशियन गेम्स 2025 में टेबल टेनिस के पैरा यूथ अंडर-17 कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं.

Para Athlete Lakshya Gupta: फरीदाबाद के 17 साल के लक्ष्य गुप्ता ने इतिहास रचा है. उन्होंने दुबई के पैरा यूथ एशियन गेम्स 2025 में टेबल टेनिस के पैरा यूथ अंडर-17 कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. उनकी इस उपलब्धि से उनका परिवार और पूरा देश व प्रदेश गर्वित है. उन्हें देशभर से बधाइयां दी जा रही हैं. एक इंटरव्यू में लक्ष्य ने बातचीत करते हुए बताया कि वो सही से बोल नहीं सकते हैं. वे आज इस मुकाम पर पहुंचकर गर्वित और खुश महसूस कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि वे साल 2028 में होने वाले पैरा ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड लाना चाहते हैं. वे इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

कौन हैं लक्ष्य गुप्ता?

बता दें कि लक्ष्य गुप्ता हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं. वे खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी होशियार हैं. वो बीए फर्स्ट ईयर के छात्र हैं. वे 2028 में होने वाले ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड लाना चाहते हैं. लक्ष्य को फरीदाबाद के मानव रचना संस्थान और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने प्रशिक्षित किया है. उन्हें M3M फाउंडेशन, आईएएस विक्र्रम सिंह और अग्रवाल वैश्य परिवार जैसी संस्थाओं से समर्थन मिला. 

दिव्यांग होने के कारण पिता ने छोड़ा साथ

वहीं लक्ष्य की मां ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि जब लक्ष्य का जन्म हुआ, तो हमें एक साल बाद पता चला कि वो दिव्यांग है. इसके कारण लक्ष्य के पिता ने मां और बेटे को छोोड़ दिया. इसके बाद मैं लक्ष्य को लेकर मायके चली आई. कुछ दिनों बाद फरीदाबाद आकर यहीं रहने लगी. यहां मैंने नौकरी के साथ ही लक्ष्य की परवरिश की. स्कूल में उसका एडडमिशन कराया. इसके बाद जब वो 10 साल का हुआ, तो किसी ने उसे टेबल टेनिस गिफ्ट किया. इसके बाद उसने टेबल टेनिस खेलना शुरू किया. उसने पूरा फोकस गेम पर लगाया और कई मेडल जीते. मेरी सैलरी कम थी और ट्रेनिंग दिलाना मेरे बजट से बाहर था, तब कई संस्थाओं ने मेरा सपोर्ट किया. उनके कारण ही लक्ष्य कई मेडल लेकर आया है. 

अब तक जीते कई मेडल्स

उन्होंने बताया कि साल 2021 और 2023 में हुए पैरा नेशनल चैंपियनशिप में टेबल टेनिस में गोल्ड मेडल जीता. 2023 में दक्षिण अफ्रीका में हुए ब्रिक्स गेम्स में उसने कांस्य पदक जीता. खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 में बुखार होने के बावजूद भी उसने कांस्य पदक जीता. इसके अलावा उसने 15  साल की उम्र में अंडर-23 में एशिया में पहला स्थान हासिल कर रिकॉर्ड बनाया. 

तीन साल बाद भी नहीं मिली प्राइज मनी

लक्ष्य की मां ने सरकार से अपील की कि नीति के अनुसार जो प्राइज मनी और सुविधाएं मिलनी चाहिए, वो जल्द सुनिश्चित की जाएं. इसकी मदद से लक्ष्य और बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि तीन साल बाद भी अब तक HTET या अन्य प्राइज मनी नहीं मिली है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Banda River Tragedy: एक को बचाने के लिए नदी में कूदे दोनों भाई, फिर दिवाली के दिन बुझ गए घर के दो चिराग; तीसरे की तलाश जारी

Banda River Tragedy: बांदा में दीपावली के दिन बागे नदी में नहाने गए तीन युवक…

Last Updated: November 9, 2026 09:15:38 IST

Air Pollution: दिवाली के बाद जहरीली हुई देश की हवा, 1258 पहुंचा AQI; दिल्ली नहीं ये शहर बना प्रदूषण में नंबर-1

Air Pollution: पंजाब का बठिंडा 1258 के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के साथ देश के…

Last Updated: November 9, 2026 09:07:54 IST

क्या खतरे में है दुनिया के बड़े अरबपति की कुर्सी? Nvidia CEO Jensen Huang की बढ़ी मुश्किलें

Nvidia CEO Jensen Huang पर विदेशी खुफिया एजेंसी से जुड़े मामले की जांच शुरू हुई…

Last Updated: November 9, 2026 09:19:42 IST

Caught On CCTV: पेट्रोल के पैसे मांगे तो 1 KM तक घसीटा, लखनऊ में कार सवारों की खौफनाक करतूत; CCTV वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Lucknow Petrol Pump Viral Video: लखनऊ में ₹4,000 का पेट्रोल भरवाकर भाग रहे कार सवारों…

Last Updated: November 9, 2026 08:51:22 IST

Diwali Accident: दिल्ली में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, 10 साल के बच्चे के पेट में लगा रॉकेट; मौत से पसरा मातम

Diwali Accident: हादसे के बाद परिवार बच्चे को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले गया. वहां…

Last Updated: November 9, 2026 08:48:52 IST

Diwali Rituals: दिवाली के बाद पूजा की चौकी हटाने में न करें जल्दबाजी, जानें फूल, चावल और कलश के पानी का क्या करें

Diwali Rituals: दिवाली की पूजा पूरी होने के बाद, लोग अक्सर सोचते हैं कि पूजा…

Last Updated: November 9, 2026 08:36:12 IST