Samay Raina Meets Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एक मंच पर कॉमेडियन समय रैना नजर आए, तो माहौल मजेदार होना तय था. कार्यक्रम में समय ने महाराष्ट्र साइबर की जमकर तारीफ की और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 का जिक्र किया. समय ने बताया कि उन्होंने 1930 नंबर अपने फोन में सेव कर रखा है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कई बार इसी नंबर से उन्हें फोन भी आ जाता है. उनकी यह बात सुनकर सीएम देवेंद्र फडणवीस भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. समय ने महाराष्ट्र साइबर की की तारीफ करते हुए अपने पुराने अनुभव का भी हल्का-फुल्का जिक्र किया. उनकी बातों ने पूरे कार्यक्रम का माहौल और भी मजेदार बना दिया.
समय रैना ने क्या कहा?
समय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे कहते हैं, ‘सर, इस सम्मान के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद; ‘महाराष्ट्र साइबर’ से मेरा बहुत पुराना जुड़ाव रहा है. और हां, ‘1930’ सच में एक बहुत अच्छा नंबर है. मैंने इसे खुद अपने फोन में सेव किया है, क्योंकि मुझे अक्सर इसी नंबर से कॉल आते हैं. मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं कि ‘महाराष्ट्र साइबर’ बहुत एक्टिव है. चाहे आप अमेरिका में हों या इंडिया में, वे आपको ट्रैक कर लेंगे. और हां, यह बहुत अच्छा नंबर है.’ समय के इतना कहते ही ऑडियंस ज़ोर से हंसने लगी. ‘आज, पहली बार, साइबर सेल के ऑफिसर सुबह-सुबह किसी कॉमेडियन के घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए लेकिन इस बार, वे उसे सम्मानित करने आए थे. तो, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद’ .
Samay Raina got felicitated by honorable Chief Minister of Maharashtra today 👀🔥
Bro didn’t even hesitate, he said this is the first time that a Cyber Cell officer went to a comedian’s house in the morning, picked him up from home, and this time… it was for a felicitation 🗿… pic.twitter.com/4XjxWPEwrZ
— Chota Don (@choga_don) August 26, 2026
सर, क्या मुझे एक बिस्किट मिल सकता है?
खास बात यह है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सम्मानित होते समय भी, समय ने मजाक करने का एक पल निकाल लिया. मासूमियत से उन्होंने पूछा, ‘सर, क्या मुझे एक बिस्किट मिल सकता है?’ फडणवीस ने मुस्कुराते हुए और सहमति में सिर हिलाकर उनकी पीठ थपथपाई.
डर के आगे न झुकने की अपील
साइबर क्रिमिनल्स कई तरह के तरीके अपनाते हैं. जैसे पार्सल में ड्रग्स मिलने का दावा करना, OTP फ्रॉड, नकली फ़ोन कॉल करना और पुलिस या CBI अधिकारी बनकर धमकी देना. आम लोग अक्सर पुलिस की वर्दी में किसी को देखकर घबरा जाते हैं. चाहे वह पुलिस ऑफिसर ही क्यों न हो. उनकी स्क्रीन पर, जिससे वे फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं. इसलिए, मुख्यमंत्री ने लोगों से ऐसे दबाव या डर में न आने की अपील की.