Live TV
Search
Home > मनोरंजन > कभी ऐश्वर्या राय के प्यार में दीवाने थे विवेक ओबेरॉय, सलमान खान देते थे धमकी, ब्रेकअप के बाद टूट गए एक्टर

कभी ऐश्वर्या राय के प्यार में दीवाने थे विवेक ओबेरॉय, सलमान खान देते थे धमकी, ब्रेकअप के बाद टूट गए एक्टर

Vivek Oberoi-Aishwarya Rai Love Story: बॉलीवुड की दुनिया में कुछ ऐसी प्रेम कहानियां हैं, जिसने लोगों का ध्यान खींचने का काम किया था. एक्टर विवेक ओबेरॉय आर ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी भी कुछ ऐसी ही थी. बताया जाता है कि सलमान खान अभिनेता को धमकी देते थे. फिर कैसे हुआ दोनों का ब्रेकअप.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-30 14:34:30

Mobile Ads 1x1

Vivek Oberoi Aishwarya Rai Love Story: बॉलीवुड में कई हाई-प्रोफाइल प्रेम कहानियां रही हैं, जिसे लेकर खूब चर्चा रही है. साथ ही उनके ब्रेकअप और सार्वजनिक ड्रामे ने भी दर्शकों को चौंकाने का काम किया. ऐसी ही एक कहानी है ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय का रिश्ता. भले ही वे दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन उनकी लव स्टोरी और ब्रेकअप की कहानी आज भी लोगों का ध्यान खींचने खींचती है. इतना ही नहीं विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान पर आरोप लगाया था कि ऐश्वर्या राय संग रिश्ते में रहने के कारण उन्हें धमकियां दी जा रही हैं. चलिए एक नजर डालते हैं इनकी लव स्टोरी. 

कैसे हुई थी मुलाकात?

विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता साल 2000 के दशक की शुरुआत में हुआ था. दोनों ने रोमांटिक फिल्म ‘क्यूं! हो गया ना’ में साथ काम किया था. जल्द ही दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हकीकत में बदल गई. इसके बाद से हर जगह दोनों के अफेयर्स की चर्चाएं होने लगीं. कुछ ने तो इन्हें बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल्स का भी टैग दे दिया था. 

यह खबर भी पढ़ें: Box Office: 42 दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर कहां खड़ी है ‘धुरंधर 2’? जानें क्या रहा अन्य फिल्मों का हाल

सलमान खान देते थे धमकी

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है. बताया जाता है कि सलमान ऐश्वर्या के लिए इस कदर दीवाने थे कि वो किसी भी हद तक चले जाते हैं. ऐसा सिर्फ हम नहीं, बल्कि विवेक ओबेरॉय ने एक इंटरव्यू में कहा था. वो भी तो तब, जब विवेक ऐश्वर्या संग रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थे. साल 2003 में, विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें उन्होंने दावा किया कि सलमान खान उन्हें ऐश्वर्या को डेट करने को लेकर धमका रहे थे. इस सार्वजनिक बयान से मीडिया में भारी हलचल मच गई और उनके अनुसार, इसका असर उनके करियर पर भी पड़ा. इसके बाद साल 2005 में विवेक और ऐश्वर्या अलग हो गए. 

कभी झूठा वादा नहीं किया

विवेक ओबेरॉय ने अनस बुखाश के पॉडकास्ट अपने पुराने अफेयर्स पर बात की थी. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन लोगों ने इसे ऐश्वर्या राय से जोड़ा. उन्होंने बताया कि कैसे उनके पुराने पार्टनर वादे तो करते थे, लेकिन आखिर में उन्हें छोड़कर चले जाते थे. उन्होंने कहा कि वे पूरे दिल से प्यार करते हैं और इसी वजह से उन्हें आखिर में चोट भी पहुंचती है. उन्होंने यह भी कहा कि जब वे कैज़ुअली डेट कर रहे थे, तब भी उन्होंने हमेशा यह साफ़ कर दिया था कि उस समय वे किसी भी गंभीर रिश्ते की तलाश में नहीं थे. उन्होंने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि वे किसी को झूठी उम्मीद न दिलाएं और न ही कोई वादा करके उन्हें बीच में छोड़ दें. 

MORE NEWS