Sana Khan Net Worth: शादी के बाद, सना ने न सिर्फ इंडस्ट्री से दूरी बना ली, बल्कि अपने ग्लैमरस कपड़े भी छोड़ दिए और हिजाब और बुर्का अपना लिया.तो चलिए जानते हैं कि शादी के बाद सना खान कैसी जिंदगी जी रही हैं और उनकी नेट वर्थ कितनी है?
सना खान की नेट वर्थ
Sana Khan Net Worth: पूर्व अभिनेत्री सना खान ने जब अचानक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कहने का ऐलान किया था, तो उनके फैंस काफी हैरान रह गए थे. इसके कुछ समय बाद सना खान ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को चौंका दिया. उन्होंने मुफ्ती अनस से शादी की थी.सना सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो’ में नजर आई थी. इसके अलावा वो बिग बॉस भी कर चुकी हैं. सना खान ने बेहद कम वक्त में ही इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली थी.
सना खान ने शोबिज छोड़कर मौलाना मुफ्ती अनस सईद से शादी की.कपल की शादी 2020 में उनके घर पर एक सादे समारोह में हुई थी. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके फैंस को सरप्राइज दिया था. शादी के बाद, सना ने न सिर्फ इंडस्ट्री से दूरी बना ली, बल्कि अपने ग्लैमरस कपड़े भी छोड़ दिए और हिजाब और बुर्का अपना लिया.साल 1987 में मुंबई के धारावी में जन्मीं सना खान का आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. तो चलिए जानते हैं कि शादी के बाद सना खान कैसी जिंदगी जी रही हैं और उनकी नेट वर्थ कितनी है?
जब एक्ट्रेस एक्टिंग कर रही थीं, तो वह लगभग 50 लाख रुपये चार्ज करती थीं. हालांकि, एक्टिंग छोड़ने के बाद भी उनकी लग्ज़री लाइफस्टाइल कम नहीं हुई है. शादी के बाद, वह एक बिज़नेसवुमन बन गईं. उन्होंने फेस स्पा बाय सना खान और हया बाय सना खान शुरू किया, और वह अपने पति अनस सैय्यद के साथ हयात वेलफेयर फाउंडेशन की को-ओनर भी हैं. कोईमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह 50 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालिक बन गई हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुफ़्ती अनस गुजरात के एक डायमंड बिजनेसमैन हैं. कहा जाता है कि मिस्टर अनस ने दुनिया भर में अपने डायमंड बिज़नेस से हज़ारों करोड़ रुपये कमाए हैं. अपने डायमंड बिज़नेस के अलावा, मुफ़्ती अनस अपनी लग्ज़री लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं, वह एक इस्लामिक स्कॉलर भी हैं और भारत और दुनिया भर में उनकी कई प्रॉपर्टीज़ हैं.
नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुफ्ती अनस सैयद और उनका परिवार हीरे के बड़े व्यापारी हैं. उन्होंने सूरत में 20 करोड़ रुपये तक का एक बड़ा महल भी बनवाया है. इसके अलावा, मिस्टर अनस के पास भारत के बाहर भी 50 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है.
Rise And Fall 2 Kajal Raghwani Shocking Revelation: राइज एंड फॉल 2 में काजल राघवानी…
IND VS WI: तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार…
1 अक्टूबर 2026 से क्रिकेट के खेल में 73 नए नियम लागू हो चुके हैं.…
IND vs PAK, Asian Games Final: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच…
Kerala Double Murder Case: केरल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
How to Impress a Girl: हर लड़की एक समझदार, ईमानदार और केयरिंग पार्टनर चाहती है.…