<
Categories: मनोरंजन

Kiara Adavani Second Pregnancy: फिर प्रेग्नेंट हुईं कियारा आडवाणी, सालभर में दूसरे बच्चे को देने जा रही जन्म; कपल ने खुद किया कन्फर्म

Kiara Adavani Second Pregnancy: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी कंफर्म की है. कपल की इस गुड न्यूज पर फैंस और सेलेब्स बधाइयां दे रहे हैं.

Kiara Adavani Second Pregnancy: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर कंफर्म कर दी है. दोनों जल्द ही दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं. इस गुड न्यूज के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर कियारा और सिद्धार्थ की पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और हर तरफ कपल की खुशी की चर्चा हो रही है.

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी जिंदगी में एक और नन्हे मेहमान के आने की खबर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए दी. कपल ने लिखा, ‘एक बार फिर सबसे बड़े तोहफ़े से नवाज़े गए हैं. हमारे दिल प्यार और शुक्रगुजारी से भरे हुए हैं.’ इस घोषणा के तुरंत बाद, फ़िल्म इंडस्ट्री में उनके दोस्तों और साथियों की तरफ़ से बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई. सिद्धार्थ के मेंटर और फ़िल्ममेकर करण जौहर इस खबर पर प्रतिक्रिया देने वाले शुरुआती सेलेब्रिटीज में से एक थे. उन्होंने कई रेड हार्ट इमोजी के साथ लिखा, ‘लव लव यू.’ अथिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर और फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ​​भी उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने कपल की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और उन पर प्यार बरसाया.

पिछले साल किया था बेटी का स्वागत

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर 15 जुलाई 2025 को पहली बार किलकारी गूंजी थी. कपल ने एक बेटी का स्वागत किया था. बेटी के जन्म के बाद दोनों ने अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर की. बाद में उन्होंने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा बताया. कियारा और सिद्धार्थ ने 2023 में शादी की थी और शादी के करीब दो साल बाद माता-पिता बने. बेटी के जन्म के बाद से ही फैंस कपल की फैमिली को लेकर काफी उत्साहित रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Chammak Challo जाएंगे भूल…अब ट्रेंड होगा ‘डैडी कूल’, 15 साल बाद King में Shahrukh-Kareena का नया गाना मचाएगा तहलका

पिछले साल किया था बेटी का स्वागत

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर 15 जुलाई 2025 को पहली बार किलकारी गूंजी थी. कपल ने एक बेटी का स्वागत किया था. बेटी के जन्म के बाद दोनों ने अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर की. बाद में उन्होंने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा बताया. कियारा और सिद्धार्थ ने 2023 में शादी की थी और शादी के करीब दो साल बाद माता-पिता बने. बेटी के जन्म के बाद से ही फैंस कपल की फैमिली को लेकर काफी उत्साहित रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Rise and Fall 2: हेल्थ इश्यू या एविक्शन? करण पटेल के अचानक बाहर होने से मचा हड़कंप; जानें भीतर की बात यहां

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

When is Karwa Chauth: करवा चौथ पर चांद के दीदार में हो सकती है देरी, दिल्ली-NCR में छाएंगे बादल? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

When is Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:16:34 IST

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में मामूली टक्कर के बाद खूनी झगड़ा, स्कूटी सवार की चाकू मारकर हत्या

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर में दो वाहनों की मामूली सी टक्कर हो गई. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:02:07 IST

गुवाहाटी में होटल लीज विवाद ने लिया खूनी मोड़, मालिक समेत 5 की मौत; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SIT करेगी जांच

Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी में होटल को लेकर शुरू हुए विवाद में 5…

Last Updated: October 27, 2026 21:42:50 IST

दूसरे पुरुष के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, नाम की मेहंदी भी लगाई… जयपुर में 13 साल पुरानी शादी खत्म

13 year old marriage ends: राजस्थान के जयपुर में फैमिली कोर्ट-2 ने मई 2013 में…

Last Updated: October 27, 2026 21:24:04 IST

गोंडा में दहेज के लिए नहीं आई बारात, थार की मांग पर अड़ा दूल्हा; सदमे में दुल्हन

Gonda Dowry Case: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक परिवार ने बेटी की शादी तय…

Last Updated: October 27, 2026 21:03:47 IST

Abhishek Sharma 100 WATCH VIDEO: अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मचाया धमाल, 38 गेंदों में ठोके 113 रन, देखें वीडियो

Abhishek Sharma 100 WATCH VIDEO: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक…

Last Updated: October 27, 2026 20:36:24 IST