Live TV
Search
Home > मनोरंजन > भोजपुरी > Shilpi Raj का नए साल पर डांस के लिए रिलीज हुआ ‘देहियां में जाड़ हो जाला’ सॉन्ग, पूजा पंडित की अदाओं ने किया फैन्स को मदहोश

Shilpi Raj का नए साल पर डांस के लिए रिलीज हुआ ‘देहियां में जाड़ हो जाला’ सॉन्ग, पूजा पंडित की अदाओं ने किया फैन्स को मदहोश

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है. उनके गाने सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.

Written By:
Published: December 26, 2025 14:08:00 IST
Last Updated: 2025-12-26 14:09:59

Mobile Ads 1x1

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी गीतों का फलक बहुत बड़ा हो गया है. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, रितेश पांडेय और दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत कई भोजपुरी स्टार्स हैं जिनके गानों का इंतजार उनके लाखों फैन्स को रहता है. जब भी इनके गाने आते हैं तो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. पिछले कुछ दिनों के दौरान, खेसारी लाल यादव, सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस-सिंगर और डांसर अक्षरा सिंह के गाने भी कमाल कर चुके हैं. इसी लिस्ट में शिल्पी राज का नाम भी शामिल हो गया है. सिंगर शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘देहियां में जाड़ हो जाला’ रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.  ये सॉन्ग वेब म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब IVY Yashi Music चैनल पर रिलीज किया गया है. 

डांस फ्लोर पर धूम मचा रहा सॉन्ग

शिल्पी राज की आवाज में एक्टिंग कर रहीं अभिनेत्री पूजा पंडित अपने ऑन स्क्रीन बॉयफ्रेंड की दिल खोलकर तारीफ करते दिख रही है. रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर सॉन्ग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.  सॉन्ग के लिरिक्स काफी बढ़िया है. भोजपुरी सॉन्ग ‘देहियां में जाड़ हो जाला’ सॉन्ग के बीट्स और म्यूजिक दर्शकों को डांस फ्लोर पर नाचने के लिए मजबूर कर देंगे.

पूजा पंडित और शिवम पर फिल्माया गया है सॉन्ग

शिल्पी राज का नया गाना ‘देहियां में जाड़ हो जाला’ भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी की तरह है. इस सॉन्ग में पूजा पंडित और शिवम सिंह बंटी की शानदार जोड़ी नजर आ रही है. रिलीज होने के बाद यह शानदार और तड़कता और भड़कता सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सॉन्ग में पूजा पंडित अपने ऑन स्क्रीन बॉयफ्रेंड की तारीफ कर रही है. इस गाने वह  अपने दोस्त से कहती है कि उसके बॉयफ्रेंड के जैसा कोई दूसरा नहीं है. कुल मिलाकर गीत इसी थीम पर है.

यूट्यूब चैनल: IVY Yashi Music
सिंगर: शिवम सिंह बंटी और शिल्पी राज
लिरिक्स: सूरज सिंह
म्यूजिक: आर्या शर्मा

जानिये शिल्पी राज के बारे में 

बिहार और यूपी में अपने गीतों के जरिये छा जाने वालीं शिल्पी राज भोजपुरी बेल्ट में खूब लोकप्रिय हैं. उनके गाने देश के साथ-साथ विदेश में भी सुने और देखे जाते हैं. उन्होंने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे बड़े कलाकारों के साथ भी काम किया है और गीत गाए हैं. शिल्पी राज ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष किया है.  देवरिया (उत्तर प्रदेश) के एक छोटे से गांव से निकलकर शिल्पी वह भोजपुरी इंडस्ट्री का एक चमकता सितारा बन चुकी हैं और यूट्यूब पर उनके कई गानों ने 100 मिलियन व्यूज पार किए हैं. खासकर अपने गानों में ‘बोर’ (Bora) शब्द के इस्तेमाल के लिए भी मशहूर हैं. 

MORE NEWS