<
Categories: मनोरंजन

मशहूर सिंगर Humane Sagar का हुआ निधन, 34 साल में दुनिया को कहा ‘अलविदा’; मां ने करीबी पर लगाए गंभीर आरोप

Singer Humane Sagar Passes Away: ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर ह्यूमन सागर का 34 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें 14 नवंबर को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Singer Humane Sagar Passes Away: ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर ह्यूमन सागर ( Humane Sagar) का निधन हो गया है. उन्होंने 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. उन्होंने ओलीवुड सिनेमा में अहम योगदान दिया है. 14 नवंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद AIIMS भुवनेश्वर के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था. सिंगर की मौत के बाद मां ने उनकी मैनेजर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. सिंगर की मौत की खबर ने पूरे मनोरंजन जगत को सदमें में डाल दिया है. 

आखिर उनकी मौत कैसे हुई है?

सिंगर की मां ने उनके ही मैनेजर पर गंभीर आरोप लगा दिए. ह्यूमन सागर की मौत की वजह मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम बताई जा रही है. इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था. जहां रिपोर्ट्स में सामने आया कि उनके शरीर के जरूरी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. वह एक्यूट ऑन क्रोनिक लिवर फेल्योर, डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी और बाइलेटरल न्यूमोनिया जैसी कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे. हालांकि बाद में उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई. 

मां ने मैनेजर पर लगाए आरोप

ह्यूमन सागर की मौत से पूरा परिवार टूट चुका है. उनकी मां शैफाली ने मैनेजर और इवेंट के ऑर्गेनाइजर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके मुताबिक, वह लोग सिंगर के तबीयत बिगड़ने के बात जानते थे. लेकिन इसके बावजूद उन्हें स्टेज परफॉर्मेंस के लिए मजबूर किया गया था. उन्हें जबरदस्ती परफॉर्म करने के लिए कहा जा रहा था. 

सिंगर फैमिली से ताल्लुक रखते थे सागर

बता दें कि ह्यूमन सागर के दादा, माता-पिता सभी सिंगर थे. वह ‘वॉयस ऑफ ओडिशा 2’ भी जीत चुके हैं. ह्यूमन सागर ने अपने करियर में कई शानदार गाने गए हैं. उन्होंने अपनी जादुई आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी. लेकिन अब वह हमेशा के लिए खामोश हो गए हैं. सिंगर की 2017 में श्रिया मिश्रा से शादी हुई थी. कपल की एक बेटी भी है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Recent Posts

Vastu Tips: क्या आपने भी इस दिशा में रखा है गंगाजल? जान लें सही नियम वरना बढ़ सकता है वास्तु दोष!

Vastu Upay For Positive Energy: गंगाजल का सही ढंग से इस्तेमाल आपके जीवन में बड़ा…

Last Updated: April 8, 2026 16:20:37 IST

1 करोड़ के निवेश पर 16 करोड़ का रिटर्न, मार्केट के हिसाब से वैभव सूर्यवंशी से हो रहा कितना मुनाफा?

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जमकर रन बन रहे हैं. उन्होंने…

Last Updated: April 8, 2026 16:06:53 IST

रूस से भर-भर कर भारत लाई गई लाशें? यूक्रेन जंग में कितने हिंदुस्तानियों की मौत; हैरान करने वाले हैं आंकड़े

Russia Ukraine War:दिसंबर 2025 में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक सवाल के…

Last Updated: April 8, 2026 16:03:06 IST

डॉक्टर का सनसनीखेज खुलासा, अस्पताल का बिल बढ़ाने के लिए मरीजों को जबरन ICU में रोकते थे, इस्तीफा देकर खोली पोल!

एक युवा डॉक्टर का आरोप है कि उनकी महिला बॉस द्वारा उन पर दबाव बनाया…

Last Updated: April 8, 2026 15:51:07 IST

TS Inter Result 2026 Date: तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट tgbie.in पर जल्द करेगा जारी, ऐसे फटाफट कर पाएंगे चेक

TS Inter TSBIE Result 2026 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही 1st,…

Last Updated: April 8, 2026 15:36:21 IST

21 मैच खेलकर IPL करियर खत्म, बिजनेस में आजमाया हाथ, कहां है SRH को चैंपियन बनाने वाला धाकड़ ऑलराउंडर

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बेन कटिंग ने 2016 के फाइनल में मात्र…

Last Updated: April 8, 2026 15:34:33 IST