<
Categories: मनोरंजन

शादी के बंधन में बंधे सिंगर जुबिन नौटियाल, पहाड़ों पर गुपचुप रचाई शादी, कौन है दुल्हन?

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल ने शादी कर ली है. उन्होंने अपने पैतृक गांव में गुपचुप शादी कर ली. शादी में केवल उनके परिवार और करीबी लोग शामिल थे. उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त से शादी कर ली है.

Jubin Nautiyal Marriage: बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज से करोड़ों लोगों को दीवाना बना रखा है. वहीं अब सिंगर शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है. हालांकि इस खबर से उनकी फीमेल फैंस का दिल जरूर टूटा है. वहीं लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने शादी कब और किससे की है? बता दें कि जुबीन नौटियाल ने शांतिपूर्ण तरीके से गुपचुप शादी की है. हालांकि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और बचपन की दोस्त से शादी की है लेकिन शादी की फोटोज शेयर नहीं की हैं. उन्होंने वैलेंटाइन डे पर सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड की फोटोज शेयर की थीं. हालांकि इन फोटोज में उन्होंने पार्टनर का पूरा फेस रिवील नहीं किया था.

कौन हैं जुबिन नौटियाल की दुल्हन?

वहीं कुछ समय पहले जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं. ऐसे में ये भी कहा जा रहा है कि उन्होंने निकिता दत्ता से शादी की है. बता दें कि जुबिन नौटियाल ने अपनी असल जिंदगी के हमसफर के बारे में सबको जानकारी नहीं दी है. उन्होंने अब तक अपनी पत्नी का चेहरा छुपाकर रखा है. हालांकि ये साफ है कि उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की है.

सादगी भरे अंदाज में उत्तराखंड में की शादी

आज के समय में जहां एक्टर्स शादी को एक बड़े इवेंट की तरह ऑर्गनाइज करते हैं. वहीं जुबिन ने सादगी भरे अंदाज में शादी की है. जुबिन ने अपने पैतृक गांव में शादी की है. उन्होंने उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बसे अपने होमटाउन में बचपन की दोस्त से शादी की. उन्होंने पहाड़ी रीति-रिवाजों से शादी की. इस शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए.

फैंस को लगा शॉक

वहीं जुबिन की शादी की खबरें उनके चाहने वालों के लिए चौंकाने वाली खबर है. हालांकि फैंस जुबिन की तरफ से आधिकारिक तस्वीरों के खुलासे के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जुबिन के फैंस का कहना है कि जुबिन बहुत पहले ही शादी कर चुके हैं. वहीं बहुत से लोग उनसे उनकी पत्नी का चेहरा दिखाने की बात कह रहे हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST