अनिल कपूर स्टारर सूबेदार आज अमेजन प्राइम पर रिलीज हो गई है. इसमें अनिल कपूर और राधिका मदान समेत तमाम एक्टर्स ने दमदार एक्टिंग की है. हालांकि क्रिटिक्स की तरफ से फिल्म को 3.5 स्टार ही मिले हैं.
सूबेदार फिल्म रिव्यू
Subedar Movie Review: अनिल कपूर स्टारर सुबेदार फिल्म को 05 मार्च 2026 को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है. फिल्म में अनिल कपूर के दमदार पंच हैं. क्रिटिक्स ने इस फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार दिए हैं. इस फिल्म से अनिल कपूर ने साबित कर दिया है कि भले वो 69 साल के हो गए हैं लेकिन उनकी उम्र का उनकी एक्टिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है. इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ ही सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, फैसल मलिक और खुशबू सुंदर जैसे तमाम एक्टर्स हैं.
बता दें कि सूबेदार की कहानी अनिल कपूर पर फोकस्ड कहानी है. वो सेना से रिटायर हो चुके एक अधिकारी हैं. उनकी पत्नी का निधन हो चुका है और उनकी बेटी उन्हें पसंद नहीं करती है. उनके दोस्त सौरभ शुक्ला उनके दोस्त होते हैं. सुबेदार अनिल कपूर अपने रिटायरमेंट के बाद शहर वापस लौटते हैं और दबंग दीदी के घर पर काम करने लगते हैं. वहीं भाई प्रिंस कुख्यात होता है, जो अनिल कपूर से उलझता है. वो अनिल कपूर और उनकी बेटी को डराता-धमकाता है. इस फिल्म में अनिल कपूर दमदार पंच मारते हैं. उनके डायलॉग से लेकर उनकी एक्टिंग तक काफी पसंद की जा रही है. इसमें भरपूर इमोशंस और ड्रामा है.
सुरेश त्रिवेणी द्वारा डायरेक्ट की गई पूरी फिल्म 142 मिनट लंबी है. फिल्म में राधिका मदान ने अनिल कपूर की बेटी का किरदार निभाया है. उन्होंने इस किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया है. कहानी को बेहद सिंपल तरीके से फिल्माया गया है. इस तरह की फिल्म काफी समय बाद रिलीज किया गया है. इस फिल्म में एक दमदार कैमियो भी है.
एक्शन फिल्मों के लिए ये फिल्म काफी परफेक्ट है. इस तरह की एक्शन फिल्में अक्सर साउथ फिल्मों में दिखती है. वहीं डायरेक्टर ने इस फिल्म के अंत में लोगों के लिए हिंट छोड़े हैं, जिससे लगता है कि इसका सीक्वल भी रिलीज किया जा सकता है. भले ही क्रिटिक्स ने इसे 3.5 स्टार दिए हों, लेकिन अनिल कपूर की सूबेदार तो देखने लायक है.
UPTET OTR Registration: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आज से यूपीटीईटी के…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Karnataka Crime News: कर्नाटक से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना…
1 अप्रैल से बहुत से नियमों में बदलाव होने वाला है. इसी तरह से 1…
मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन…