<
Categories: मनोरंजन

‘बॉर्डर’ की शूटिंग के दौरान सदमे में थे सुनील शेट्टी: बीमार बेटी, वो काली रात और ‘ऐ जाते हुए लम्हों’ का दर्दनाक सच

सुनील शेट्टी ने उस काली रात का जिक्र करते हुए बताया कि जब राजस्थान और दिल्ली के बॉर्डर पर इस गाने की शूटिंग चल रही थी, तब उनकी नन्ही बेटी अथिया को बेहद तेज बुखार था. उस समय वह मात्र तीन साल की थी

Border shooting : हिंदी सिनेमा के इतिहास में जब भी देशभक्ति फिल्मों का जिक्र होता है, तो 1997 में आई जेपी दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर’ का नाम सबसे ऊपर आता है . इस फिल्म का हर सीन और हर गाना आज भी दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्म के मशहूर गाने ‘ऐ जाते हुए लम्हों’ की शूटिंग से जुड़ा एक ऐसा भावुक किस्सा साझा किया है, जिसे सुनकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं. सुनील शेट्टी ने याद किया कि कैसे पर्दे पर विदाई का दर्द दिखाते समय वह असल जिंदगी में अपनी तीन साल की बेटी अथिया शेट्टी की जान के लिए दुआएं मांग रहे थे. 

सुनील शेट्टी ने उस काली रात का जिक्र करते हुए बताया कि जब राजस्थान और दिल्ली के बॉर्डर पर इस गाने की शूटिंग चल रही थी, तब उनकी नन्ही बेटी अथिया को बेहद तेज बुखार था. उस समय वह मात्र तीन साल की थी और उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई थी कि उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत थी सुनील ने बताया कि उस रात दिल्ली का मौसम बहुत खराब था और एक भयानक तूफान आने की चेतावनी दी गई थी .काम की प्रतिबद्धता ऐसी थी कि सुनील शूटिंग छोड़कर नहीं जा सकते थे, इसलिए भारी मन से उन्होंने अपनी बीमार बेटी को अकेले ही दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट में रवाना करने का कठिन फैसला लिया. 

सुनील शेट्टी ने अपनी व्यथा साझा करते हुए कहा, वह मेरे जीवन की सबसे कठिन रातों में से एक थी. कैमरे के सामने मुझे अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी (शरबानी मुखर्जी) को अलविदा कहते हुए भावुक होना था, लेकिन असल में मेरा पूरा ध्यान अपने फोन पर था  मैं बार-बार सेट से हटकर फोन चेक कर रहा था कि क्या अथिया सुरक्षित मुंबई पहुंच गई है .उस काली रात और तूफान के बीच एक पिता का दिल पूरी तरह टूट चुका था. जब तक मुझे फोन पर यह खबर नहीं मिली कि अथिया घर पहुंच गई है और डॉक्टर ने उसका इलाज शुरू कर दिया है, तब तक मेरे लिए एक-एक पल काटना मुश्किल हो रहा था .

दिलचस्प बात यह है कि इस गाने के अंत में जो भावुकता सुनील के चेहरे पर नजर आती है, उसमें उनकी असल जिंदगी का डर भी कहीं न कहीं छिपा था. इसी गाने के दौरान निर्देशक जेपी दत्ता ने एक ऐतिहासिक फैसला भी लिया था .पहले यह तय नहीं था कि सैनिक अपनी पत्नी को मुड़कर देखेगा या नहीं, लेकिन तभी अचानक वहां से एक फाइटर जेट (MIG) गुजरा . उस तेज आवाज ने जेपी दत्ता को प्रेरित किया कि जब देश पुकारता है, तो सैनिक पीछे मुड़कर नहीं देखता.  सुनील शेट्टी का यह खुलासा बताता है कि एक कलाकार को पर्दे पर हमें रुलाने के लिए खुद किन व्यक्तिगत संघर्षों से गुजरना पड़ता है. आज भी जब यह गाना बजता है, तो सुनील को वह डरावनी रात और अपनी बेटी का चेहरा याद आ जाता है.

Mansi Sharma

Recent Posts

Nalanda Temple Stampede: नालंदा के शीतला मंदिर में कैसी मची भगदड़? हुआ हैरान करने वाला खुलासा

Nalanda Temple Stampede: घटना की जानकारी मिलने पर SDPO समेत ज़िले के सीनियर अधिकारी मौके…

Last Updated: March 31, 2026 11:49:45 IST

राम का नाम लेकर चढ़ गयी 600 सीढ़ियां, 3 साल की छोटी-सी भक्त ने जीता नेटिजन्स का दिल, वीडियो वायरल

एक छोटी-सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कर्नाटक के…

Last Updated: March 31, 2026 11:39:20 IST

नालंदा के शीतला माता मंदिर में अचानक मची भगदड़, 8 की मौत; एक दर्जन से महिला घायल

Nalanda Sheetla Mata Mandir Stampede: नालंदा के शीतला माता मंदिर से दर्दनाक खबर सामने आ…

Last Updated: March 31, 2026 11:51:50 IST

‘अश्लील’ बताकर लता जी ने गाने से किया किनारा; फिर आशा भोसले ने दी आवाज, गीत बन गया अमर

Song Secrets: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिकाओं में शुमार लता मंगेशकर ने एक गाने…

Last Updated: March 31, 2026 11:33:47 IST

Assam Election 2026: पाक और ब्रिटेन में मौजूद संपत्तियों की जानकारी ECI को दें गौरव गोगोई – हिमंता बिस्व सरमा

Assam Election 2026: मीडिया को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि मेरा साफ आरोप…

Last Updated: March 31, 2026 11:32:43 IST

गौ-रक्षक’ बेटी को मौत का खौफ, गौ माता की बदहाली पर उठाए सवाल, मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो में फूट-फूटकर रोई लड़की!

हरियाणा के फरीदाबाद जिले की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…

Last Updated: March 31, 2026 11:27:46 IST