Suniel Shetty Love Story | Suniel Shetty Love Story: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं. अभिनेता की मां उनकी शादी के खिलाफ थीं. शादी के लिए एक्टर ने नौ साल इंतजार किया था. जानिए पूरी कहानी.
सुनील शेट्टी की लव स्टोरी
Suniel Shetty Love Life | Suniel Shetty Love Story: सुनील शेट्टी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर नामों में से एक हैं. अभिनेता को ‘मोहरा’, ‘बॉर्डर’, ‘धड़कन’, ‘मैं हूं ना’, ‘हेरा फेरी’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. सुनील शेट्टी की पर्सनल लाइफ भी काफी शानदार है. एक्टर की शादी को अब तीन दशक से ज्यादा हो गए हैं. लेकिन उन्होंने अपनी शादी के लिए बहुत संघर्ष झेला.
सुनील शेट्टी ने कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में अपनी लव लाइफ को लेकर खुलासा किया था. उन्होंने अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ लव स्टोरी और शादी पर बात की थी. उन्होंने बातचीत में बताया कि शादी से पहले उन्होंने मना को नौ साल तक डेट किया था. उन्होंने कहा कि शुरू में, उनकी मां को एक्टर का उनके साथ रिश्ता पसंद नहीं था. हालांकि, बाद में वह मान गईं क्योंकि अभिनेता ने किसी और से शादी करने से इनकार कर दिया था. अभिनेता ने बताया कि उन्होंने अपनी मां से कहा था कि वह दो लड़कियों की जिंदगी बर्बाद नहीं करेंगे.
यह खबर भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय और संजय दत्त ही नहीं, सदी के महानायक बिग बी भी नहीं लगा पाए इस फिल्म की नैय्या पार! बॉक्स ऑफिस पर हुई धराशाई
पॉडकास्ट के दौरान कॉमेडियन भारती ने पूछा कि नरम दिल, नाजुक और भोली माना को उनके जैसे फाइटर से प्यार कैसे हो गया. इसपर सुनील शेट्टी ने हंसते हुए कहा कि वह लंबे बालों, बिना बटन वाली शर्ट और ‘बिंदास’ एटीट्यूड वाले ‘गुंडा’ हुआ करते थे. उन्होंने बताया कि यह उनके एक्टर बनने से बहुत पहले की बात है. उन्हें पहली नजर में मना से प्यार हो गया था.
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की शादी 25 दिसंबर 1991 को हुई थी. आपको बता दें कि मना शेट्टी एक गुजराती मुस्लिम परिवार से थीं. उनका असली नाम मोनिशा कादरी है. वहीं, सुनील शेट्टी एक साउथ इंडियन बन्त परिवार से हैं.
धड़कन फिल्म का 'दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है' गाना आज भी लोगों में काफी…
न केवल कीमत में बल्कि, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी यह फॉर्च्यूनर से…
Rare Sensorineural Hearing Loss: बॉलीवुड की सुरों की मल्लिका अलका याग्निक ने हाल में सेहत…
अगर आपको कानूनी ज्ञान नहीं है तो भी आप कानून के बारे में सारी जानकारी…
West Bengal Chunav 2026: बीडीओ और विभिन्न थानों के प्रभारी अधिकारियों सहित 267 अधिकारियों को…
पहले सनरूफ केवल कुछ महंगी कारों में ही देखने के लिए मिलता था, लेकिन आज…