<
Categories: मनोरंजन

‘मैरी कॉम’ और ‘फैमिली मैन 3’ के मशहूर एक्टर सुनील थापा का निधन

RIP Sunil Thapa :दिग्गज अभिनेता सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में काठमांडू में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. 'मैरी कॉम' में कोच और 'द फैमिली मैन 3' में अपनी हालिया भूमिका के लिए चर्चित थापा ने हिंदी और नेपाली सिनेमा में अपनी गहरी छाप छोड़ी. उनके निधन से फिल्म जगत ने एक बहुमुखी कलाकार खो दिया है.

RIP Sunil Thapa : सिनेमा जगत से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है.  भारत और नेपाल की फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाने वाले दिग्गज एक्टर सुनील थापा अब हमारे बीच नहीं रहे.  7 फरवरी, 2026 को काठमांडू के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया.  बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ा था.  डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके. उनके जाने की खबर सुनकर नेपाल और बॉलीवुड के सितारों में गम का माहौल है.
सुनील थापा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1981 में मशहूर फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से की थी.  लेकिन बॉलीवुड में उन्हें असली पहचान प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘मैरी कॉम’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने मैरी कॉम के सख्त और अनुशासन प्रिय कोच का रोल निभाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया.  हाल ही में वे मनोज बाजपेयी की सुपरहिट वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ में भी नजर आए थे, जहां उन्होंने नागालैंड के एक नेता का दमदार रोल प्ले किया था.  उनके निधन पर मनोज बाजपेयी ने भी दुख जताते हुए उन्हें याद किया है.
सुनील थापा का करियर करीब 40 साल लंबा रहा.  उन्होंने 300 से ज्यादा नेपाली फिल्मों में काम किया और वहां उन्हें ‘राते काइला’ के नाम से घर-घर में पहचाना जाता था.  वे सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं थे, बल्कि एक अच्छे फुटबॉलर और फोटोग्राफर भी थे.  उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है.
Mansi Sharma

Recent Posts

UP Vehicle Registration Rules: 16 अप्रैल तक यूपी नंबर गाड़ी वाले बनवाएं ये रजिस्ट्रेशन प्लेट, वरना PUC कैंसिल

UP vehicle registration rules 2026: यदि आप भी यूपी नंबर गाड़ी चलाते हैं तो अब…

Last Updated: April 10, 2026 13:29:59 IST

अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा क्यों मानी जाती है सबसे शुभ? जानिए तारीख, महत्व और सही विधि वरना रह जाएंगे अधूरे फल

Tulsi Puja on Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के त्योहार…

Last Updated: April 10, 2026 13:27:46 IST

कौन हैं Yashwant Varma? कैश कांड में घिरे थे ‘जस्टिस साहब’, पद से अचानक देना पड़ा इस्तीफा

Who is Justice Yashwant: जस्टिस यशवंत वर्मा ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उन्हें पद…

Last Updated: April 10, 2026 13:27:09 IST

कौन है अमन जो रच रहा था पीएम की हत्या की साज़िश, अमेरिकी खुफिया एजेंसी से निकला कनेक्शन!

Conspiring to Assassinate PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश रचने के…

Last Updated: April 10, 2026 13:00:19 IST

Thalapathy Vijay Movie Leaked: रिलीज से पहले विजय की फिल्म लीक! करोड़ों कमाने से पहले साइबर सेल के आगे गिड़गिराए एक्टर

Thalapathy Vijay Jana Nayagan Leaked Online: साउथ एक्टर विजय के सिर पर गाज गिर रही…

Last Updated: April 10, 2026 12:53:17 IST