इंडिया न्यज, नई दिल्ली:
Sunita Baby Vs Sapna Choudhary : सपना चौधरी अपने जोरदार डांस के लिए सिर्फ हरियाणा में ही नहीं पूरे देश में मशहूर हैं। उनके डांस वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर कहर बरपाते रहते हैं। लोगों को हरियाणवी डांसर और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रहीं सपना का डांस इतना पसंद है कि, जैसे ही उनका कोई वीडियो सामने आता है, देखते ही देखते इसे लाखों में व्यूज मिल जाते हैं। लेकिन, इन दिनों सपना चौधरी को एक हरियाणवी डांसर खासी टक्कर देती दिख रही हैं। ये डांसर हैं सुनीता बेबी, जो अपने डांस के चलते काफी सुर्खियों में हैं।
अपनी डांस परफॉर्मेंस से सुनीता बेबी न सिर्फ इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं, बल्कि अपनी अदाओं से भी सबका दिल लूट रही हैं। सुनिता बेबी का जबरदस्त डांस यूट्यूब पर छाया हुआ है। वीडियो में सुनीता बेबी सलमान खान की फिल्म हेलो ब्रदर के गाने ह्यहटा सावन की घटाह्ण पर डांस करती दिख रही हैं। जो कि उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
वीडियो में सुनीता बेबी की अदाएं देखने के बाद लोग लोग उनकी तुलना सपना चौधरी के डांस से कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो सुनीता बेबी के ठुमके देखने के बाद यहां तक कह दिया कि सपना चौधरी भी उनके आगे फेल हैं। सुनीता बेबी के इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर अभी तक कई बार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
उनकी पॉपुलेरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अक्सर ही उनके डांस वीडियोज को लाखों की संख्या में व्यूज मिलते हैं। पिछले एक साल से सुनीता बेबी ने हरियाणा में खास पहचान बनाई है। हरियाणवी गानों की पॉपुलैरिटी हर दिन बढ़ रही है। इसी कारण स्टेज डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं। सपना चौधरी हो या सुनीता बेबी, अपने डांस परफॉर्मेंस को लेकर काफी मशहूर हो चुकी हैं। हाल ही में सुनीता बेबी का डांस वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह हरियाणवी गाना- गजबण पाणी ले चाली पर भी डांस कर रही थीं।
Read More: Pornography Case Raj Kundra के खिलाफ शिकायत दर्ज करेंगी Sherlyn Chopra