<
Categories: मनोरंजन

Border 2 Forecast: ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी तूफान ? टूटेगा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड ! जानिए कितनी होगी कमाई

Border 2: हाल ही में सिनेमाघरों में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड्स को बौना साबित कर दिया था. अब आगामी 23 जनवरी को सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को देखने के लिए लोग पहले से ही एडवांस बुकिंग कर रहे हैं. जानिए कैसा रह सकता है फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन.

Border 2 Updates: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बहुत जल्द थिएटर्स में कदम रखने को तैयार है. इस फिल्म से मेकर्स को बहुत उम्मीदें हैं. दर्शकों में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर नेटिजंस ‘बॉर्डर 2’ के गाने के साथ फिल्म के प्रति अपनी दीवानगी दिखा रहे हैं.  रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि यह फिल्म अभी तक रिलीज हुई सभी भारतीय फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म भी बन सकती है. 

फिल्म ने बेचे इतने टिकट!

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने अपने 2D फॉर्मेट में पहले दिन की एडवांस बुकिंग से अनुमानित 3.39 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. बुधवार को जारी शुरुआती बॉक्स ऑफिस अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने अभी तक 1.05 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म की कुल कमाई बढ़कर 6.63 करोड़ रुपये हो गई है. यह संकेत दे रहा है कि आने वाले समय में इसमें और बढ़ोत्तरी हो सकती है. 

ओपनिंग डे पर होगा इतने करोड़ का कलेक्शन?

कोइमोई की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई के चलते पहले दिन 35 करोड़ रुपये कमा सकती है. इस अनुसार यह संभावित रूप से 2026 की अब तक की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय ओपनिंग फिल्म बन सकती है. यह इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म ‘मन शंकर वर प्रसाद गारू’ ने ओपनिंग डे पर 41.6 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं  प्रभास की द राजा साब ने ओपनिंग डे पर 62.9 करोड़ रुपये कमाए थे. 

‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ देगी फिल्म?

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये कमाए थे. इस हिसाब से अगर बॉर्डर 2 पहले दिन 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन करती है, तो यह धुरंधर को भी पीछे छोड़ देगी. सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ देशभर में करीब 5,000 सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह एक बहुत बड़ी संख्या है और सनी देओल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी, जो ‘गदर 2’ के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकत, क्योंकि इसे लगभग 3,500 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था.

‘बॉर्डर 2’ के बारे में

इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह द्वारा किया गया था. ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा जैसे आदि कलाकार नजर आएंगे. यह फिल्म 23 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया के दिन इस दान से खत्म होंगे शनि-राहु के अशुभ प्रभाव, घर आएगी खुशहाली

Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया का त्याेहार लोगोंं के लिए विशेष महत्व रखता है,मान्यता…

Last Updated: April 13, 2026 12:34:18 IST

‘शर्मा नहीं हटेगा…’, निकाह के बाद फूटा कनिका शर्मा का गुस्सा, ब्राह्मण की बता दी परिभाषा

Kanika Sharma Viral Video: इन्फ्लुएंसर कनिका शर्मा ने दूसरे धर्मममें शादी की और तबसे न…

Last Updated: April 13, 2026 12:21:46 IST

वीकएंड पर ‘धुरंधर 2’ ने लगाई दहाड़, तिनके की तरह बही ‘डकैत’, बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा अन्य फिल्मों का हाल?

Box Office Collection: रिलीज के 25 दिन बाद भी 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका…

Last Updated: April 13, 2026 12:13:16 IST

PM Kisan 23rd Installment: किसान भाई सावधान! बिना ‘Face Authentication’ नहीं मिलेंगे ₹2000, जल्दी कराएं ये काम

PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2000 रुपये की 22…

Last Updated: April 13, 2026 12:00:09 IST

Noida Protest Traffic Update: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लगा भीषण जाम, मिनटों का सफर तय करने में लग रहे घंटे

Noida Protest Traffic Update: नोएडा के कंपनी कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते आसपास के शहरों…

Last Updated: April 13, 2026 12:24:48 IST

Live Updates: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में पहुंचे पीएम, बोले- भारत 21वीं सदी का सबसे बड़ा निर्णय लेने जा रहा

Nari Shakti Vandan Sammelan Live Updates: दिल्ली के विज्ञान भवन में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन'…

Last Updated: April 13, 2026 12:34:33 IST