होम / Sunny Leone Song Madhuban Me Radhika Nache पर बवाल, एमपी गृहमंत्री ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम!

Sunny Leone Song Madhuban Me Radhika Nache पर बवाल, एमपी गृहमंत्री ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम!

Prachi • LAST UPDATED : December 26, 2021, 4:13 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Sunny Leone Song Madhuban Me Radhika Nache: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) का हाल ही में ‘मधुबन में राधिका नाचे’ (Madhuban Me Radhika Nache) सांग रिलीज हुआ है। ऐसे में इस सांग को लेकर एक्ट्रेस सनी लियोनी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल सनी लियोनी के इस गाने पर अब मध्यप्रदेश में (Madhya Pradesh) बवाल मच गया है।

प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने सनी लियोनी को अल्टीमेटम देते हुए (Ultimatum on Sunny Leone Dance) कहा कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार सनी लियोनी के नए गाने पर विधि विशेषज्ञों से परामर्श ले रही है और 3 दिन में अगर सनी लियोनी गाने को लेकर माफी नहीं मांगती हैं और यूट्यूब से गाना नहीं हटाया जाता है तो सरकार सनी लियोन और शारिब तोशी के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

(Sunny Leone Song Madhuban Me Radhika Nache) आखिर विवाद का कारण क्या है

सनी लियोनी के इस सांग पर 22 दिसंबर को रिलीज होने के बाद से बवाल मच गया है। दरअसल गाने के वीडियो में सनी लियोनी के डांस पर लोगों ने आपत्ति ली है। मध्यप्रदेश के अलाव उत्तर प्रदेश के मथुरा के संत भी इस गाने को बैन करने की मांग कर चुके हैं। संतों ने सनी लियोनी के डांस को अश्लील बताया। उन्होंने कहा कि इस गाने के आइटम डांसर ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

बता दें कि ये गाना साल 1960 की फिल्म कोहिनूर में मोहम्मद रफी के गाने ‘मधुबन में राधिका नाचे’ पर आधारित है। इस गाने को सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। ये पार्टी सॉन्ग हैं, जिसे सनी लियोन पर फिल्माया गया है। कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने इस गाने को आवाज दी है।

सनी ने इस गाने का जमकर प्रमोशन भी किया, लेकिन गाना विवादों में फंस गया। सनी लियोनी इन दिनों अपने नए गाने ‘मधुबन में राधिका नाचे’ को लेकर सुर्खियों में हैं। 22 दिसंबर को रिलीज होने के बाद से सनी लियोनी और इस गाने पर बवाल मच गया है। गाने के वीडियो में सनी लियोनी के डांस पर लोगों ने आपत्ति ली है।

Read More: Mahabharat Bheem Praveen Kumar Sobti के पास गुजारा करने के नहीं है पैसे, सरकार से लगाई पेंशन की गुहार!

Read More: Anupamaa fame Rupali Ganguly ने अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस, शेयर की फोटोज!

Read More: Smriti Irani Daughter Shanelle ने बॉयफ्रेंड अर्जुन भल्ला से की सगाई

Read More: Salman Khan को पनवेल फॉर्महाउस में सांप ने काटा, ठीक है भाईजान

Read More: Happy New Year Movies नए साल पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT