<

Delhi Garba-Dandiya Night 2026: गरबा खेलना है तो दिल्ली की इन 5 जगहों पर पहुंचें, डांडिया नाइट्स के लिए सजने लगे पंडाल

Delhi Garba-Dandiya Night 2026: नवरात्रि 2026 में दिल्ली में गरबा और डांडिया के लिए कई खास आयोजन होंगे. पुराना किला, वसंत विहार, पीतमपुरा, द्वारका और ओखला में फेस्टिवल आयोजित किए जाएंगे.

Delhi Garba-Dandiya Night 2026: नवरात्रि शुरू होते ही दिल्ली में गरबा और डांडिया का रंग भी चढ़ने लगता है. इस बार राजधानी में कई जगहों पर खास गरबा और डांडिया फेस्टिवल आयोजित किए जा रहे हैं. यहां आपको डांस के साथ लाइव म्यूजिक, स्वादिष्ट खाना और ट्रेडिशनल आउटफिट का मजा भी मिलेगा. अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ नवरात्रि सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो इन 5 जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

पुराना किला में ग्लोबल गरबा फेस्टिवल

पुराना किला इस बार गरबा लवर्स के लिए खास रहने वाला है. यहां 15 से 19 अक्टूबर 2026 तक ग्लोबल गरबा फेस्टिवल होगा. पांच दिनों के इस कार्यक्रम में गरबा और रास के साथ लाइव म्यूजिक, गुजराती खाना, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट भी देखने को मिलेगा. यहां मां अंबा की आरती और पारंपरिक गरबा भी आकर्षण का हिस्सा रहेगा. गुजराती संस्कृति को करीब से महसूस करने वालों के लिए यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

वसंत विहार में रंगताली 2026

साउथ दिल्ली में रहने वाले लोग वसंत विहार के रंगताली 2026 का हिस्सा बन सकते हैं. यह आयोजन 16, 17 और 18 अक्टूबर को ललित महाजन स्कूल में होगा. कार्यक्रम का समय शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा. यहां गरबा, डांडिया और रास के साथ गुजराती खाना और स्नैक्स भी मिलेंगे. ट्रेडिशनल ड्रेस में आने वालों के लिए माहौल और भी खास रहेगा.

पीतमपुरा में डांडिया उत्सव

नॉर्थ दिल्ली में रहने वालों के लिए दिल्ली हाट, पीतमपुरा में होने वाला नवरात्रि डांडिया उत्सव अच्छा विकल्प है. यह कार्यक्रम 13 से 15 अक्टूबर तक शाम 6:30 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा. यहां गरबा, रास डांडिया, म्यूजिक और मनोरंजन का मजा लिया जा सकता है. परिवार और दोस्तों के साथ शाम बिताने के लिए यह जगह बढ़िया रहेगी.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कौन हैं 25 साल की Shannon K? कुमार सानू की बेटी हैं ये ग्लैमरस सिंगर, अब शो में मचाएंगी धमाल?

द्वारका और ओखला में भी खास आयोजन

द्वारका सेक्टर-14 में 16 और 17 अक्टूबर को डांडिया नाइट्स का आयोजन होगा. DDA Ground, वेगास मॉल के पास होने वाले इस कार्यक्रम में DJ, म्यूजिक और फूड का भी इंतजाम रहेगा. वहीं, NSIC Exhibition Ground, ओखला में 17 और 18 अक्टूबर को डांडिया रास सीजन 4 होगा. यहां लाइव DJ और कलाकारों की परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी. ऐसे में इस नवरात्रि दिल्ली में गरबा और डांडिया के लिए आपके पास कई शानदार विकल्प हैं.

ये भी पढ़ें: न कोई बड़ा स्टार, न तामझाम, फिर भी सुपरहिट हुई फिल्म, 44 साल पुराने इस देहाती गाने का आज भी जलवा

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

दिल्ली में एक और हादसा, सीमापुरी में इमारत गिरने से हड़कंप, मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बिल्डिंग गिरने से हंगामा मच गया. मौके…

Last Updated: October 7, 2026 16:44:14 IST

Prayagraj News: 15,000 रुपये के कर्ज को लेकर दोस्तों के बीच हुआ विवाद, नाले में मिली 17 वर्षीय शांतनु की लाश, जानें पूरा मामला

प्रयागराज में 17 वर्षीय शांतनु दुबे की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. उसे…

Last Updated: October 7, 2026 16:34:19 IST

Meerut Murder Case: कब्र में दफन था पति का शव, लेकिन मुर्दे की फोटो ने खोल दी पूरी पोल! पत्नी और प्रेमी पर FIR

Meerut Murder Case: मेरठ में राजमिस्त्री तालिब की मौत हत्या में बदली. शव की तस्वीरों…

Last Updated: October 7, 2026 16:16:26 IST

Amazon ऑफिस के बाहर ट्रांसफॉर्मर में जोरदार धमाका, फटा ट्रांसफॉर्मर, Video Viral

Amazon Office Transformer Blast: बेंगलुरु में अमेजन ऑफिस के बाहर एएक ट्रांसफार्मर फट गया, जो…

Last Updated: October 7, 2026 16:16:22 IST

Tej Pratap Yadav Second Marriage: विदेशी संग ब्याह रचाएंगे तेजू भैया, बाहों में बाहें डाल कर रहे रोमांस; बोले- शादी करोगी न तुम?

Rise And Fall 2 में तेज प्रताप यादव और इरीना रुदकोवा की रोमांटिक केमिस्ट्री चर्चा…

Last Updated: October 7, 2026 15:44:47 IST

Purvanchal Expressway Accident Today: सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा, क्रिकेट खेलने गए 11 खिलाड़ियों में 4 की मौत; ट्रक में घुसी कार

Purvanchal Expressway Accident Today: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर क्रिकेट खिलाड़ियों की कार ट्रक से…

Last Updated: October 7, 2026 15:32:32 IST