<
Categories: मनोरंजन

‘The 50’ में रजत दलाल ने जड़ा दिग्विजय राठी को जोरदार तमाचा, फाड़े कपड़े! वीडियो ने मचाई फैंस के बीच अफरातफरी! शो से निकालने की हुई मांग

Show ‘The 50’ Promo: टीवी के नए शो 'द 50' का आगाज हो चुका है. शो के पहले दिन ही बेहद तगड़ा धमाका देखने को मिला है, जिसकी वजह से शो शुरूआत से ही चर्चा में आ गया है. शो के पहले दिन रजत दलाल और दिग्विजय राठी की जबरदस्त लड़ाई ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

‘The 50’ Rajat Dalal-Digvijay Rathi Fight: टीवी के नए रियलिटी शो ‘द 50’ का जबरदस्त आगाज हो चुका है और शो में पहले दिन ही जबरदस्त तहलका देखने को मिला है. 1 फरवरी 2026, रविवार के दिनशुरू हुए इस शो ‘द 50‘ में पहले ही दिन हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है, जिसकी वजह से इस शो के चर्चे पूरे सोशल मीडिया पर छा गए हैं. शो के ‘गेम मास्टर द लायन’ ने पहले ही दिन खिलाड़ियों के साथ ऐसा टास्क खेला, जिसके बाद शो में तगड़ी अफरा तफरी मची है. 

सामने आया ‘द 50’ धमाकेदार प्रोमो

‘गेम मास्टर द लायन’ द्वारा दिए गए टास्क में रिद्धिमा पंडित (Riddhima Pandit) गेम की ईमानदारी पर सवाल उठाती नजर आईं, वहीं रजत दलाल (Rajat Dalal) और दिग्विजय राठी (Digvijay Rathi) के बीच छिड़ी जंग पूरे सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अफरातफरी मचा रही है. दरअसल ‘द 50’ के आने वाले नए एपिसोड का प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें बिग बॉस 18 के एक्ट कंटेस्टेंट रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिल रही है, इतना ही नहीं गुस्से में रजत दलाल, दिग्विजय राठी के जोरदार थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं और उनके कपड़े तक फाड़ दिए है. अब सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अफरा तफरी मच गई है. 

रजत दलाल ने धरा दिग्विजय राठी के जोर दार थप्पड़

‘द 50’ के प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिग्विजय राठी रजत दलाल के दोगलेप पर सवाल उठाते है और तंज कसते हुए कहते हैं, ‘जब दूसरे लोग गाली दे रहे थे, तब तेरा मुंह नहीं खुला…’ जैसे ही दिग्विजय की बाज रजत के कानों में पड़ती है उनका गुस्सा सातवें आसमान  पर पहुंच जाता है और वो आपा बैठते है और दिग्विजय पर हमला कर देते हैं, प्रोमो में आप देख सकते हैं कि रजत दिग्विजय को जोरदार तमाचा भी धर देते हैं इसी बीच घर के बाकी कंटेस्टेंट्स तुरंत बीच बचाव के लिए दौड़ते है, ताकी बात संभल सके. ‘द 50’ के प्रोमो वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब बवाल मच रहा है. लोग इस पर प्रतिक्रिया देने लगे. कई लोगों का कहना है कि ‘यह सही नहीं है, यह कैसी हिंसा है.’ दूसरे ने लिखा, ‘दिग्विजय राठी ने फिर बातों से हरा दिया.’  लोग सोशल मीडिया पर रजत दलाल को उनकेबिहेवियर के लिए ट्रोल कर रहे हैं और शो से बाहर करने की  भी मांग कर रहे हैं.

सपना चौधरी, अदनान शेख और निक्की तंबोली की भी हुई बिड़त

‘द 50’ के प्रोमो वीडियो में रजत और दिग्विजय के बीच बिड़त के अलावा सपना चौधरी और अदनान शेख के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली है. सपना, अदनान को तगड़ा जवाब देती दिख रही है, ‘तू, सोच रहा है चढ़ के आएगा, तो मैं कुछ नहीं बोलूंगी.’ वहीं निक्की तंबोली का भी एक कंटेस्टेंट्स से झगड़ा होते हुए देखा गया है. बता दें कि  ‘द 50’ शो में करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, प्रिंस नरुला, उर्वशी ढोलकिया, निक्की तंबोली, मिस्टर फैजू, कृष्णा श्रॉफ, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और बिग बॉस 19 की नीलम गिरी जैसे स्टार्स ने हिस्सा लिया है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Chhath Puja 2026: आज शाम डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें पूजा की पूरी विधि, मंत्र और सामग्री की लिस्ट

Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य…

Last Updated: November 15, 2026 12:30:27 IST

Watch Video: शेर को रोकने के लिए वन विभाग ने अपनाया अजीब तरीका, 5 बाइकों से घेरकर रोकने की कोशिश; वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर…

Last Updated: November 15, 2026 12:10:10 IST

पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा, तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत

Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…

Last Updated: November 15, 2026 11:52:29 IST

Delhi News: दिल्ली में छठ पर राजनीति, AAP पर ‘फायर’ हुए कपिल मिश्रा, एक्स पर लिखा तंज वाला पोस्ट

Delhi Politics: देशभर में छठ की धूम है. दिल्ली में भी छठ की तैयारियां जोरों…

Last Updated: November 15, 2026 11:24:38 IST

Railway Track Blast: रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश में पाकिस्तान कनेक्शन! 30 हजार रुपये के लिए महिला ने किया बड़ा कांड; पंजाब में दो गिरफ्तार

Rajasthan Railway Track Blast: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS ने पंजाब से महिला…

Last Updated: November 15, 2026 11:11:51 IST

Caught On CCTV: रेलवे स्टेशन पर मां की ममता शर्मसार! 2 मासूम बच्चों के साथ किया ऐसा काम, वीडियो देख भड़के लोग

Caught On CCTV: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर महिला दो मासूम बच्चों को मुसाफिरखाने में छोड़कर…

Last Updated: November 15, 2026 10:20:18 IST