Live TV
Search
Home > राज्य > राजस्थान > दिवाली की रात पटाखों की दुकान में भड़की आग, कांग्रेस पार्षद और उनके पति की दर्दनाक मौत

दिवाली की रात पटाखों की दुकान में भड़की आग, कांग्रेस पार्षद और उनके पति की दर्दनाक मौत

Pali Fire Accident: राजस्थान के पाली जिले के फालना कस्बे में आग लग गई. इस हादसे में कांग्रेस पार्षद उषा पूनमिया और उनके पति प्रकाश की जान चली गई. वहीं कई अन्य लोग घायल हो गए हैं.

Written By:
Published: November 9, 2026 23:26:04 IST
Last Updated: November 9, 2026 23:26:04 IST

Mobile Ads 1x1

Pali Fire Accident: राजस्थान के पाली जिले के फालना कस्बे में दिवाली की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब पटाखों की एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. सोमवार देर रात हुए इस हादसे ने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी भयानक थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. इस हादसे में कांग्रेस पार्षद उषा पूनमिया और उनके पति प्रकाश की जान चली गई. वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया. कुछ लोग मामूली रूप से भी जखमी हो गए.

पटाखों की दुकान में कैसे लगी आग?

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे फालना के मुख्य चौराहे पर स्वर्ण मंदिर के पास स्थित पटाखों की दुकान में आग लगी थी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुकान में किसी चिंगारी से आग भड़की. वहां बड़ी संख्या में पटाखे रखे होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया. लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि पास की किराने और बैटरी की दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं. आग और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. हर कोई अपनी जान बचाने और दुकानों को सुरक्षित रखने की कोशिश में जुट गया.

भूमिगत हिस्से में मिला पार्षद का शव

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कांग्रेस पार्षद उषा पूनमिया का शव दुकान के भूमिगत हिस्से से बरामद हुआ. उनके पति प्रकाश की भी हादसे में मौत हो गई. वहीं गौतम चंद पूनमिया गंभीर रूप से झुलस गए. उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया. दोनों मृतकों के शव फालना सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए.

छह घंटे में आग पर पाया काबू

हादसे की गंभीरता को देखते हुए फालना, खुडाला, बाली और सुमेरपुर से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं. कुल पांच दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू हुआ. दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब छह घंटे लग गए. मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे तक बचाव अभियान चलता रहा.

लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस

आग को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद करवा दी. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है. दिवाली के दिन हुए इस हादसे से पूरे फालना कस्बे में शोक का माहौल है.

ये भी पढ़ें: Air Pollution: दिवाली के बाद जहरीली हुई देश की हवा, 1258 पहुंचा AQI; दिल्ली नहीं ये शहर बना प्रदूषण में नंबर-1

MORE NEWS