<
Categories: मनोरंजन

एक और गाने का हुआ सत्यानाश… भड़के लोग कार्तिक आर्यन पर किया ट्रोल! ‘सात समंदर पार’ किया रीक्रिएट

Kartik Aaryan Trolled On Social Media: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा हैं, इसकी वजह उनकी आने वाली फिल्म का नया गना 'सात समंदर पार' है, जिसका रिमिक्स सुन लोग भड़क गए हैं.

Tu Meri Main Tera News Song: कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर सोशल मीडिया पर तगड़ा बज बना हुआ है. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही एक्टर बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं, सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन को बेहद ट्रोल किया जा रहा है. इसकी वजह फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का नया गाना  ‘सात समंदर पार’ है. 

आइकॉनिक सॉन्ग ‘सात समंदर पार’ का बना रीमेक

दरअसल, कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का नाया गाना ‘सात समंदर पार’ (Saat Samundar Paar) रिलीज किया गया है, जो साल 1992 में आई सनी देओल, दिव्या भारती, चंकी पांडे, नसरुद्दीन शाह स्टारर फिल्म ‘विश्वत्मा’ के गाने का रीमिक्स. ‘सात समंदर पार’ गाना  90 के दशक का कल्ट क्लासिक सॉन्ग में से एक है. ऑरिजनल गाने को साधना सरगम और उदित नारायण ने गाया था और विजू शाह ने इसे कंपोज किया था. . ‘सात समंदर पार’ ओरिजिनल गाने को दिव्या भारती और चंकी पांडे पर फिल्माया गया था. अब करीब 33 साल बाद इस आइकॉनिक को रीक्रिएट किया गया है.

कार्तिक आर्यन को किया गया सोशल मीडिया पर ट्रोल

कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का नाया गाना ‘सात समंदर पार’  सुनने के बाद लोग सोशल मीडिया पर भड़क रहे हैं और लोगों का कहना है इस ओरिजिनल सुपरहिट गाने (Saat Samundar Paar) का इतना खराब रीमिक्स वर्जन बनाकर इसे बर्बाद कर दिया है. ‘सात समंदर पार’ गाने के रीमिक्स वर्जन में ट्यून और म्यूजिक बदल दिया गया है. नए गाने की बीट थोड़ी लो है. ‘सात समंदर पार’ के रिमेक को करण नवानी ने अलग अंदाज में गाया है. लेकिन गाने का रीमिक्स वर्जन लोगों को बिल्कु भी अच्छा नहीं लग रहा है. इतना ही नहीं गानें में कार्तिक का डांस भी लोगों पसंद नहीं आ रहा है. लोग नए गाने और एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा- एक एवरग्रीन गाने की बैंड बजा दी. थैंक्स बॉलीवुड. दूसरे ने लिखा- क्लासिक गाने का रीमैक इससे ज्यादा खराब नहीं हो सकता था.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

शाहनवाज हुसैन की बहू कौन हैं? जिनकी खूबसूरती देख दंग रह गए लोग; शादी में जुटे बड़े-बड़े दिग्गज

Who is Shahnawaz Hussain daughter-in-law: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे…

Last Updated: October 26, 2026 13:46:49 IST

Bettiah Viral Video: आधी रात पलंग के नीचे प्रेमिका के साथ…फिर वार्ड सदस्य की हुई ऐसी कुटाई; Video ने मचाया बवाल

Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…

Last Updated: October 26, 2026 13:23:58 IST

Lucknow Murder Case: ‘भाई मुझे बचा लो…’ दो निकाह करने वाली आशिया की आखिरी चीख; फिर झाड़ियों में मिली लाश

Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…

Last Updated: October 26, 2026 12:36:39 IST

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST

DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:20 IST