<
Categories: मनोरंजन

मीटिंग के लिए होटल बुलाया फिर…’, जैस्मिन भसीन ने शेयर किया ऑडिशन एक्सपीरिएंस, कहा- अब चाहे कोई भी मौका…!

Casting Couch : जैस्मिन भसीन ने खुलासा किया कि एक निर्देशक ने होटल में ऑडिशन के बहाने उनके साथ गलत हरकत की कोशिश की. उन्होंने समय रहते खुद को बचाया और अब ऐसी मीटिंग से दूर रहने का फैसला लिया.

Casting Couch : जैस्मिन ने बताया कि एक बार उन्हें एक निर्देशक ने ऑडिशन के लिए होटल के कमरे में बुलाया. शुरुआत में उन्होंने इसे एक आम मीटिंग समझा, लेकिन जब वे वहां पहुंचीं तो माहौल कुछ अजीब था. उन्होंने कहा, “मैं कमरे में गई तो वहां एक आदमी शराब पी रहा था और कुछ देर बाद कोऑर्डिनेटर भी बाहर चला गया. उस वक्त मुझे और भी डर लगने लगा” इसके बाद डायरेक्टर ने एक सीन करने के लिए कहा जिसमें लवर को रोकने की एक्टिंग थी. जैस्मिन ने सीन करने की कोशिश की लेकिन तभी डायरेक्टर ने गेट बंद कर दिया और कुछ गलत करने की कोशिश करने लगा. जैस्मिन ने बताया, “मैंने समय रहते अपनी सूझबूझ से वहां से निकलने का रास्ता ढूंढा और भाग गई.”

होटल मीटिंग नहीं करेंगी कभी

उस खौफनाक घटना के बाद जैस्मिन ने अपने लिए एक बड़ा फैसला लिया. उन्होंने कहा, “उस दिन मैंने ठान लिया कि अब कभी भी किसी होटल के कमरे में मीटिंग नहीं करूंगी, चाहे कितना भी बड़ा मौका क्यों न हो.” उन्होंने इस अनुभव को अपनी सीख के रूप में लिया और आगे से हर कदम सोच-समझकर उठाने लगीं.

फर्जी कॉल्स से रहें सावधान

इंटरव्यू में जैस्मिन ने कास्टिंग काउच को लेकर अपनी बात खुलकर रखी. उन्होंने कहा, “इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच सच में मौजूद है, लेकिन जो लोग इसका सहारा लेते हैं, वे असली कास्टिंग डायरेक्टर नहीं होते. ये लोग सिर्फ कलाकारों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं.”

उन्होंने नए कलाकारों को सलाह देते हुए कहा, “हर कास्टिंग कॉल पर भरोसा मत कीजिए. अगर आप हताश होंगे, तो ऐसे लोग आपको आसानी से निशाना बना सकते हैं.”

जैस्मिन भसीन की कहानी सिर्फ एक एक्ट्रेस का एक्सपीरिएंस नहीं है, बल्कि उन हजारों लड़कियों की कहानी है जो अपने सपनों के लिए स्ट्रगल कर रही हैं. ऐसे अनुभवों को सामने लाना जरूरी है ताकि इंडस्ट्री में बदलाव की शुरुआत हो सके और भविष्य में कोई और इस तरह के धोखे का शिकार न बने.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

1 करोड़ के निवेश पर 16 करोड़ का रिटर्न, मार्केट के हिसाब से वैभव सूर्यवंशी से हो रहा कितना मुनाफा?

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जमकर रन बन रहे हैं. उन्होंने…

Last Updated: April 8, 2026 16:06:53 IST

रूस से भर-भर कर भारत लाई गई लाशें? यूक्रेन जंग में कितने हिंदुस्तानियों की मौत; हैरान करने वाले हैं आंकड़े

Russia Ukraine War:दिसंबर 2025 में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक सवाल के…

Last Updated: April 8, 2026 16:03:06 IST

डॉक्टर का सनसनीखेज खुलासा, अस्पताल का बिल बढ़ाने के लिए मरीजों को जबरन ICU में रोकते थे, इस्तीफा देकर खोली पोल!

एक युवा डॉक्टर का आरोप है कि उनकी महिला बॉस द्वारा उन पर दबाव बनाया…

Last Updated: April 8, 2026 15:51:07 IST

TS Inter Result 2026 Date: तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट tgbie.in पर जल्द करेगा जारी, ऐसे फटाफट कर पाएंगे चेक

TS Inter TSBIE Result 2026 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही 1st,…

Last Updated: April 8, 2026 15:36:21 IST

21 मैच खेलकर IPL करियर खत्म, बिजनेस में आजमाया हाथ, कहां है SRH को चैंपियन बनाने वाला धाकड़ ऑलराउंडर

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बेन कटिंग ने 2016 के फाइनल में मात्र…

Last Updated: April 8, 2026 15:34:33 IST

‘धुरंधर 2’ की दीपिका पादुकोण ने क्यों नहीं की तारीफ? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया जवाब

Deepika Padukone: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की सार्वजनिक रूप से तारीफ ना करने…

Last Updated: April 8, 2026 15:05:01 IST