<
Categories: मनोरंजन

‘मुझे बेहोश, बस 16 साल की थी…’, TV की ये फेमस एक्ट्रेस हुई थी कास्टिंग काउच का शिकार, मां ने सिखाया था सबक!

टीवी की ये फेमस एक्ट्रेस ने 16 की उम्र में कास्टिंग काउच का सामना किया था. मां के साथ मिलकर आरोपी को सबक सिखाया. अब तक कई अच्छे कलाकारों संग काम कर चुकी हैं.

रश्मि देसाई टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी और बेबाक एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ना केवल हिंदी टेलीविजन में, बल्कि भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. उन्होंने ‘उतरन’, ‘दिल से दिल तक’, जैसे पॉपुलर टीवी शोज में अहम रोल प्ले किया है और कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं. लेकिन जितनी ग्लैमरस उनकी प्रोफेशनल लाइफ दिखती है, उतनी ही चुनौतियों से भरी रही है उनकी पर्सनल जर्नी. एक इंटरव्यू में रश्मि ने अपने जीवन के उस कड़वे एक्सपीरिएंस को शेयर किया, जब वे कास्टिंग काउच का शिकार बनी थीं.

साल 2024 में दिए गए एक इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने बताया कि महज 16 साल की उम्र में उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया था. उन्हें एक ऑडिशन के लिए बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्होंने पाया कि लोकेशन पर सिर्फ एक ही व्यक्ति मौजूद था. उस व्यक्ति ने उन्हें बेहोश करने की कोशिश की. रश्मि ने बताया कि वो इस स्थिति से बहुत असहज थीं और किसी तरह वहां से बाहर निकलने में सफल रहीं. इस डरावने एक्सपीरिएंस के बाद उन्होंने अपनी मां को पूरी घटना बताई.

मां ने सिखाया गलत को जवाब देना

इस घटना के अगले ही दिन रश्मि अपनी मां के साथ उस व्यक्ति से दोबारा मिलने गईं. रश्मि बताती हैं कि उनकी मां ने न सिर्फ उस शख्स से सवाल किए, बल्कि उसे थप्पड़ भी मारा ताकि उसे सबक मिल सके. रश्मि कहती हैं कि कास्टिंग काउच एक कड़वा सच है, जो सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि कई अन्य क्षेत्रों में भी मौजूद है. हालांकि, वो ये भी मानती हैं कि हर इंडस्ट्री में अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग होते हैं. रश्मि खुद को इस बात के लिए भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें बाद में कई अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला.

वर्कफ्रंट पर रश्मि की वापसी

रश्मि देसाई आखिरी बार 2025 में रिलीज हुई गुजराती फिल्म ‘मोम तने नई समझे’ में नजर आई थीं. इस पारिवारिक ड्रामा फिल्म में उनके साथ टीवी एक्टर अमर उपाध्याय मुख्य भूमिका में थे. फिल्म का निर्देशन धर्मेश मेहता ने किया था और इसे लोगों ने काफी पसंद किया.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST