Live TV
Search
Home > मनोरंजन > व्यूज के लिए किस हद तक गिरी Vada Pav Girl, पहले पति को दी भर-भर के गालियां, लेकिन अब…

व्यूज के लिए किस हद तक गिरी Vada Pav Girl, पहले पति को दी भर-भर के गालियां, लेकिन अब…

Chandrika Dixit Exposed: सोशल मीडिया पर काफी दिनों से चंद्रिका दीक्षित अपने पति को छोड़ किसी और के साथ नजर आ रही थी और अब उन्होंने उस पर खुलासा कर एक वीडियो शेयर किया है. आइए देखते हैं-

Written By: Sanskriti jaipuria
Last Updated: 2026-04-21 11:48:52

Mobile Ads 1x1

Vada Pav Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से पहचान बना चुकी चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं. उनकी निजी जिंदगी को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ ले चुका है. जहां कुछ समय पहले तक वे अपने वैवाहिक रिश्ते को लेकर दुख जाहिर कर रही थीं, वहीं अब अचानक पति के साथ उनकी खुशी भरी मौजूदगी ने लोगों को चौंका दिया है. इस बदलाव ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

पिछले कुछ महीनों से चंद्रिका दीक्षित अपने पति युगम गेरा से अलग होने की बात कर रही थीं. उन्होंने कई बार सार्वजनिक रूप से यs आरोप लगाया कि उनके पति का किसी और के साथ संबंध है. इस दौरान वे भावुक वीडियो और इंटरव्यू के जरिए अपनी परेशानी शेयर करती नजर आईं. उनके इन बयानों ने लोगों की सहानुभूति भी बटोरी.

 मिस्ट्री मैन के साथ वीडियो ने बढ़ाई हलचल

पति से अलगाव की खबरों के बीच चंद्रिका एक ‘मिस्ट्री मैन’ सैफी के साथ लगातार वीडियो बनाती दिखीं. इन वीडियोज में उनकी नजदीकियां लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गईं. कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि चंद्रिका की जिंदगी में कोई नया रिश्ता शुरू हो चुका है.

 पति के साथ अचानक दिखीं, लोग हुए हैरान

हाल ही में एक वायरल वीडियो ने पूरे मामले को उलट दिया. इस वीडियो में चंद्रिका, सैफी के साथ नजर आ रही हैं, जबकि वीडियो खुद उनके पति युगम बना रहे हैं. तीनों को एक साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए. लोगों ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये सब सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया गया ड्रामा हो सकता है.

 ट्रोलिंग के बीच चंद्रिका की सफाई

बढ़ती आलोचना के बाद चंद्रिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति के साथ एक वीडियो शेयर कर सफाई दी. उन्होंने बताया कि उनका और युगम का पैचअप 8 मार्च को ही हो चुका था, लेकिन उन्होंने इसे सार्वजनिक नहीं किया. चंद्रिका के मुताबिक, पहले झगड़े का वीडियो शेयर करना ही उनकी गलती थी, जिसकी वजह से मामला ज्यादा बढ़ गया.

वीडियो में दोनों हल्के-फुल्के अंदाज में बात करते नजर आए, जिससे उन्होंने ये दिखाने की कोशिश की कि अब उनके बीच सब ठीक है. हालांकि, इस सफाई के बाद भी लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ.

 लोगों की प्रतिक्रिया 

चंद्रिका के इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि ये सब केवल व्यूज और पब्लिसिटी पाने का तरीका था. कुछ यूजर्स ने उन्हें ‘ड्रामा’ करने वाला बताया, तो कुछ ने इस पूरे घटनाक्रम को मजाक कहा.

चंद्रिका दीक्षित का ये मामला सोशल मीडिया की दुनिया में निजी जिंदगी और पब्लिक इमेज के बीच की पतली रेखा को दिखाता है. जहां एक तरफ लोग सहानुभूति जताते हैं, वहीं दूसरी तरफ सच्चाई पर सवाल भी उठाते हैं.

MORE NEWS