<
Categories: मनोरंजन

‘ही-मैन’ को आखिरी सलाम…धर्मेंद्र की प्रेयर मीट को दिया खास नाम, सुन भर आएगा आपका दिल!

Dharmendra's Prayer Meet: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के 24 नवंबर को हुए उनके निधन के बाद प्रार्थना सभा 27 नवंबर को मुंबई में आयोजित की गई है. जिसमें परिवार, मित्र और सहकर्मी उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.

Dharmendra’s Prayer Meet: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) का निधन 24 नवंबर को हुआ था. उनके निधन के बाद से पूरा परिवार शौक में डूब चुका है. आज, 27 नवंबर को मुंबई में धर्मेंद्र के लिए एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई है. यह कार्यक्रम मुंबई के एक होटल में शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जहां परिवार, दोस्त और सहकर्मी एक साथ आकर उनके जीवन को याद कर सकेंगे.

परिवार ने शेयर किया प्राथना सभा का पोस्टर

प्रार्थना सभा की घोषणा परिवार द्वारा साझा किए गए एक पोस्टर के माध्यम से की गई, जिसमें धर्मेंद्र की बचपन की एक तस्वीर औरजीवन का उत्सवलिखा हुआ है. इस सभा में फिल्म उद्योग और दिवंगत अभिनेता के प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है.

dharmendra prayer meet

किस कारण हुई धर्मेंद्र की मृत्यु?

धर्मेंद्र को उनकी मृत्यु से कुछ दिन पहले स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के कारण दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रिपोर्टों के अनुसार, सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. सुधार के संकेत मिलने के बावजूद, 24 नवंबर को उनका निधन हो गया. 

बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुख

उनके निधन के बाद, कई हस्तियां धर्मेंद्र के जुहू स्थित आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचीं. मंगलवार को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन और उनके पिता राकेश रोशन भी उनके घर पहुंचे.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST