Live TV
Search
Home > मनोरंजन > न कोई फिल्मी बैकग्राउंड, न आसान रास्ता…फिर भी बने दमदार अभिनेता, ऐसी है विनीत कुमार सिंह की कहानी

न कोई फिल्मी बैकग्राउंड, न आसान रास्ता…फिर भी बने दमदार अभिनेता, ऐसी है विनीत कुमार सिंह की कहानी

Vineet Kumar Singh Career Story: फिल्मी दुनिया में कई सितारों को रातों रात कामयाबी हासिल हो जाती है और कही कलाकारों को सालों तक इंतजार करना पड़ता है। लेकिन एक दिन उन कलाकारों की दिन-रात की मेहनत रंग जरूर लेकर आती है, इस लिस्ट में विनीत कुमार सिंह का नाम भी शामिल है.

Written By:
Last Updated: August 24, 2026 09:08:57 IST

Mobile Ads 1x1

Vineet Kumar Singh Career Story: बॉलीवुड में कई बार कुछ ऐसे कलाकार होते हैं, जो पहली ही फिल्म से अपनी एक खास और अलग पहचान बना लेते हैं. वहीं कुछ कलाकारों को अपनी जगह बनाने में कई साल मेहनत करनी पड़ती है. इसी लिस्ट में विनीत कुमार सिंह का नाम भी शामिल है. आज वह अपना 24 अगस्त को वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं. विनीत ने अपनी शानदार एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है. उनका जन्म 24 अगस्त को 1981 में हुआ था. 

विनित कुमार का शुरुआती संघर्ष 

विनीत कुमार सिंह (Vineet Kumar Singh) ने अपने करियार के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में किरदार निभाए. उन्होंने कभी भी खुद को एक रोल तक सीमित नहीं रखा. लीड किरदार से लेकर छोटे लेकिन दमदार किरदारों तक, उन्होंने हर भूमिका पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाया. हालांकि, उन्हें अपनी एक अलग और खास पहचान अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की फिल्म ‘मुक्काबाज’ (Mukkabaaz) से मिली. फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब पसंद किया. इस फिल्म के बाद विनीत को एक गंभीर और प्रभावशाली अभिनेता के तौर पर पहचाना जाने लगा. 

इस फिल्म से मिली एक अलग पहचान 

इसके बाद भी विनीत को अपने करियर में संघर्ष करना पड़ा. उन्होंने कई किरदार निभाए, जिनमें कहानी और अभिनय दोनों की गुंजाइश हो. साल 2025 में विक्की कौशन की फिल्म ‘छावा’ ने उनके करियर को एक अलग दिशा दी. लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विनीत ने कवि कलश का किरदार निभाया. उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. साथ ही उनकी इसके लिए खूब तारीफ की. फिल्म में विक्की कौशल के साथ उनकी जोड़ी और स्क्रीन प्रेजेंस की भी चर्चा हुई. 

ये भी पढ़ें:  7 Dogs vs Awarapan 2 vs Batwara 1947: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, ‘बटवारा 1947’ और ‘7 डॉग्स’ की कमाई सुस्त; यहां देखें आंकड़े

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार

‘छावा’ (Chhaava) में एक शानदार किरादर निभाने के लिए विनीत कुमार सिंह को जी सिने अवॉर्ड्स (ZEE Cine Awards) में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी दिया गया. यह सम्मान उनके लिए लंबे संघर्ष में एक बड़ी उपलब्धि माना गया. विनीत का सफर वाराणसी से मुंबई तक आसान नहीं रहा है. उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखें, लेकिन कभी भी हार नहीं मानी. आज विनीत कुमार सिंह की पहचान एक ऐसे एक्टर की तौर पर होती है, जो किरदार में पूरी मेहनत और ईमानदारी से जान डाल देते हैं. 

ये भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 20 और खतरों के खिलाड़ी से रिजेक्ट हो गई’: उर्फी जावेद का छलका दर्द; वीडियो शेयर कर दी जानकारी

MORE NEWS