<
Categories: मनोरंजन

Watch Video: कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोईं वीना मलिक, उतारी हील्स और पोंछा मेकअप

Watch Video: पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे कैमरे के सामने एक शो में फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं. उन्होंने चलते शो में हील्स उतारकर रख दीं और अपना मेकअप तक पोंछ दिया.

Watch Video: सोशल मीडिया की दुनिया में किसी की तस्वीर हो या वीडियो, लोग बिना सोचे-समझे उस पर टिप्पणी करने से पीछे नहीं हटते. खासकर जब बात किसी महिला के लुक और शरीर की हो, तो ट्रोलिंग की हदें पार कर दी जाती हैं. कुछ ऐसा ही दर्द पाकिस्तानी एक्ट्रेस और टीवी होस्ट वीना मलिक का भी छलक पड़ा. अपने बढ़े हुए वजन और खूबसूरती को लेकर लगातार होने वाली टिप्पणियों से परेशान वीना लाइव टीवी शो में खुद को रोक नहीं पाईं. कैमरे के सामने ही उन्होंने अपनी हील्स उतार दीं और चेहरे से मेकअप साफ कर दिया. उनका यह भावुक वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

लाइव शो में अचानक बदला माहौल

यह पूरा वाकया वीना मलिक के मॉर्निंग शो ‘वीना है ना’ का है. शो के दौरान वह अपने लुक और वजन को लेकर मिलने वाले भद्दे कमेंट्स पर बात कर रही थीं. बात करते-करते वह इतनी भावुक हो गईं कि उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे. इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपनी हील्स उतारीं और मेकअप हटाना शुरू कर दिया.

ट्रोलर्स को दिया जवाब

वीना ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि लोगों को उनका बढ़ा हुआ वजन तो दिखाई देता है, अब वह उन्हें अपना कद और असली चेहरा भी दिखा देती हैं. उन्होंने मेकअप साफ करते हुए तंज कसा, ‘अब देख लीजिए मुझे. खबर बनानी है तो बनाइए ब्रेकिंग न्यूज कि वीना मलिक बिना मेकअप के कैसी दिखती हैं? काली है, मोटी है, भद्दी है… जो कहना है कहिए.’ उनका यह अंदाज देखकर शो में मौजूद मेहमान भी भावुक हो गए. एक गेस्ट ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि लोगों का काम टिप्पणी करना है लेकिन उन्हें दूसरों की बातों से खुद को परेशान नहीं करना चाहिए.

‘भैंस’ तक कह चुके हैं लोग

वीना इससे पहले भी बॉडी शेमिंग को लेकर अपना दर्द जाहिर कर चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बताया था कि लोग उन्हें मोटा कहने के साथ भैंस तक बुलाते हैं. उनका कहना था कि वजन बढ़ना और घटना सामान्य बात है. जब उन्हें खुद अपने वजन के बारे में पता है, तो बार-बार ऐसी बातें कहकर उन्हें चोट पहुंचाने की क्या जरूरत है?

बिग बॉस से मिली थी भारत में पहचान

बता दें कि वीना मलिक का असली नाम जाहिदा मलिक है. उन्होंने साल 2000 में पाकिस्तानी फिल्म ‘तेरे प्यार में’ से अभिनय की शुरुआत की थी. भारत में उन्हें 2010 में ‘बिग बॉस 4’ से खास पहचान मिली. इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं. साल 2013 में उन्होंने असद बशीर खान खट्टक से शादी की थी लेकिन 2018 में दोनों का तलाक हो गया था और उनके दो बच्चे हैं.

ये भी पढ़ें: Karnataka News: पहले दादी से मांगे पैसे, इनकार पर कर दिया कत्ल! पोते ने शव के साथ जो किया, जानकर कांप उठेंगे

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Jaipur Maggi case: जयपुर में मैगी खाने के बाद दो बहनों की बिगड़ी तबीयत, 7 साल की पीहू की मौत, पुलिस ने जांच के लिए भेजे नमूने

Jaipur Maggi case: जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र के मंगलम सिटी में घर पर बने…

Last Updated: November 21, 2026 16:20:53 IST

शराबी को चढ़ी चाय की तलब, पत्नी को उतारा मौत के घाट, 12 साल के बेटे ने खोली पोल

Gonda Crime News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक पति शराब के नशे में घर…

Last Updated: November 21, 2026 15:52:08 IST

Asaduddin Owaisi Guard of Honour: जज के स्वागत की तैयारी, ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सहारनपुर में पुलिस से कैसे हुई चूक?

Asaduddin Owaisi Guard of Honour: सहारनपुर में शनिवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को पुलिस…

Last Updated: November 21, 2026 15:45:05 IST

Watch Video: जयमाला के बाद दूल्हे ने कमरे में बुलाई लड़की! दुल्हन ने रंगेहाथों पकड़ा, मैरिज होम में हंगामा

Watch Video: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 21, 2026 15:10:02 IST

छात्रा के साथ की शर्मनाक हरकत, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, पुलिस ने तीन को दबोचा

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में छात्रा से बदसलूकी की वीडियो सामने आई, जिसके बाद…

Last Updated: November 21, 2026 14:43:05 IST

Caught on CCTV: घर में अचानक घुस आए तीन भालू, बर्तनों में करने लगे खाने की तलाश; कुत्तों ने ऐसे किया सामना, परिवार परेशान

Caught on CCTV: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है.…

Last Updated: November 21, 2026 14:10:31 IST