Live TV
Search
Home > देश > Karnataka News: पहले दादी से मांगे पैसे, इनकार पर कर दिया कत्ल! पोते ने शव के साथ जो किया, जानकर कांप उठेंगे

Karnataka News: पहले दादी से मांगे पैसे, इनकार पर कर दिया कत्ल! पोते ने शव के साथ जो किया, जानकर कांप उठेंगे

Karnataka News: कर्नाटक के बेलगाम जिले में एक पोता अपनी ही दादी की जान का दुश्मन बन गया. उसने प्लानिंग के तहत दादी का कत्ल किया और पिर उसके गृहलक्ष्मी योजना के तहत मिले 2300 रुपये और सोने की चेन लेकर भाग गया.

Written By:
Published: November 20, 2026 12:11:23 IST
Last Updated: November 20, 2026 12:11:23 IST

Mobile Ads 1x1

Karnataka News: कर्नाटक के बेलगाम जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां महज 2,300 रुपये और सरकारी योजना के पैसों के विवाद में एक 20 साल के युवक ने अपनी ही 78 वर्षीय दादी की हत्या कर दी. आरोपी पिछले कई सालों से दादी को मिलने वाली ‘गृहलक्ष्मी’ योजना की रकम में हिस्सा मांग रहा था. जब दादी ने पैसे देने से इनकार किया तो उसने उनकी जान ले ली. इतना ही नहीं, हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को बोरियों में बंद किया और उसमें भारी पत्थर बांधकर बांध के पानी में फेंक दिया.

मामला हुक्केरी तालुक के अरालिकट्टी गांव का है. यहां रहने वाली 78 वर्षीय हम्माव्वा बलाप्पा सनादी 10 नवंबर 2026 को पश्चापुर उत्सव में जाने के लिए घर से निकली थीं लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वह वापस नहीं लौटीं. परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं मिला.

बोरियों में मिली बुजुर्ग महिला की लाश

15 नवंबर की शाम जिन्नारा गांव के पास घटप्रभा नदी बांध के बैकवाटर में दो बोरियां बरामद हुईं. जब उन्हें खोला गया तो अंदर एक बुजुर्ग महिला का शव मिला. शव को बड़े पत्थरों से बांधा गया था, ताकि वह पानी में डूबा रहे. मृतका की बेटी की शिकायत पर यमकनमराडी पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

दादी को पहाड़ी पर ले गया पोता

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. हत्या करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं बल्कि मृतका का अपना 20 वर्षीय पोता भीमप्पा रामप्पा सनादी निकला. पुलिस के मुताबिक, 10 नवंबर को वह अपनी दादी को बाइक से सिद्धेश्वर पहाड़ी पर ले गया था. वहां गृहलक्ष्मी योजना के पैसों को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ. आरोप है कि गुस्से में उसने दादी का गला दबाया और रस्सी से उनका दम घोंटकर हत्या कर दी.

शव ठिकाने लगाने की खौफनाक साजिश

हत्या के बाद आरोपी ने दादी के पास से 2,300 रुपये निकाले और उनके गले से सोने की दो चेन भी उतार लीं. इसके बाद वह दो बोरियां लेकर आया. शव को उनमें भरकर बाइक से बांधा और रात में जिन्नारा के पास बांध के बैकवाटर में फेंक दिया. बोरियों के साथ बड़े पत्थर भी बांधे गए थे, ताकि शव बाहर न आ सके. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें: Encounter: 15 गोलियों से दहला दिया था कपिल मिश्रा का दफ्तर, अब गैंगस्टर दुर्रानी का हुआ एनकाउंटर, अंडरवर्ल्ड से था खास कनेक्शन

MORE NEWS