Who Is Mohit Malik: मोहित मलिक टीवी के मशहूर अभिनेता हैं. उन्होंने कई हिट शोज में काम किया है. अब वह ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में बिरजू लोहार के किरदार से चर्चा में हैं.
कौन है मोहिल मलिक?
Who Is Mohit Malik: फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए हैं. इन सितारों के बीच टीवी के मशहूर एक्टर मोहित मलिक भी अपने किरदार से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. मोहित मलिक ने फिल्म में बिरजू लोहार का किरदार निभाया है. उनका रोल काफी दमदार है और दर्शकों को उनकी एक्टिंग पसंद आ रही है.
फिल्म में बिरजू का कनेक्शन बीना भाभी यानी रसिका दुग्गल के किरदार से भी दिखाया गया है. दोनों के बीच पुराना रिश्ता बताया गया है. फिल्म में दोनों के कुछ इंटिमेट सीन भी देखने को मिलते हैं. इसके अलावा बिरजू लोहार और कालीन भैया के बीच दुश्मनी भी दिखाई गई है. इस वजह से मोहित मलिक का किरदार कहानी में काफी अहम बन जाता है.
मोहित मलिक लंबे समय से टीवी की दुनिया में काम कर रहे हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2005 में टीवी शो मिल से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘जब लव हुआ’ और ‘बेटियां अपनी या पराया धन’ जैसे शोज में काम किया.
मोहित को सबसे ज्यादा पहचान टीवी शो ‘डोली अरमानों की’ से मिली. इसके अलावा वह कई रियलिटी शोज का हिस्सा भी रह चुके हैं. उन्होंने ‘नचले वे विद सरोज खान’, ‘नच बलिए 4’, ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ और ‘झलक दिखला जा 8’ में भी हिस्सा लिया. मोहित मलिक ने फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. अब ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार के रोल से वह एक बार फिर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग उनके काम की तारीफ कर रहे हैं.
Firing on Tiger Shroff: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर…
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…