Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर ला दिया तूफान, पांचवे हफ्ते की कमाई सुन पकड़ लेंगे माथा

Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर ला दिया तूफान, पांचवे हफ्ते की कमाई सुन पकड़ लेंगे माथा

सिर्फ़ 2 करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म पहले ही 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म ने 31वें दिन ज़बरदस्त कलेक्शन किया और 32वें दिन भी धूम मचा रही है.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-08 11:37:26

Mobile Ads 1x1

Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश की कमाई हर दिन हैरान करने वाली है. एक महीने में जब फिल्में थिएटर से हटने की कगार पर हैं, हनुमान अंश करोड़ों कमा रही है.बिना किसी बड़ी स्टार कास्ट या बजट के, हनुमान अंश ने अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से इतिहास रच दिया है. सिर्फ़ 2 करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म पहले ही 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म ने 31वें दिन ज़बरदस्त कलेक्शन किया और 32वें दिन भी धूम मचा रही है.

हनुमान अंश करोड़ों कमा रही है. पांचवें रविवार को फिल्म ने 22 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की. अब, 32वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. सैकनिल्क के मुताबिक हनुमान अंश ने 7,343 शो में ₹9.50 Cr का नेट कलेक्शन किया.  इससे अब तक भारत का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹155.65 Cr और टोटल भारत का नेट कलेक्शन ₹131.63 Cr हो गया है।.

हफ़्ते के हिसाब से फ़िल्म का बिज़नेस

हनुमान अंश की कमाई पहले 17 दिनों में कुछ खास नहीं रही. दो हफ़्तों तक कमाई लाखों में रही. लेकिन, उसके बाद फ़िल्म की कमाई धीरे-धीरे बढ़ी और अब यह करोड़ों कमा रही है. अभी, फ़िल्म का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन ₹131.63 Cr करोड़ से ज़्यादा हो गया है. इंडियन ग्रॉस कलेक्शन ₹155.65 करोड़ के करीब है.

  • पहला हफ़्ता – ₹1.08 करोड़
  • दूसरा हफ़्ता – ₹40 लाख
  • तीसरा हफ़्ता – ₹10.40 करोड़
  • चौथा हफ़्ता – ₹61 करोड़
  • पांचवां हफ़्ता – ₹57 करोड़ (चार दिनों में)

हनुमान अंश ने इतिहास रचा

आपको बता दें कि हनुमान अंश अब तक की सबसे ज़्यादा मुनाफ़े वाली फ़िल्म बन गई है. इसने धुरंदर से भी ज़्यादा मुनाफ़ा कमाया है. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी इस फ़िल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा का रोल किया है. फ़िल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफ़ी तारीफ़ मिली है.

MORE NEWS