Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Who Is Mohit Malik: मिर्जापुर में एंट्री लेते ही छा गए मोहित मलिक, TV इंडस्ट्री का ये किंग आखिर है कौन?

Who Is Mohit Malik: मिर्जापुर में एंट्री लेते ही छा गए मोहित मलिक, TV इंडस्ट्री का ये किंग आखिर है कौन?

Who Is Mohit Malik: मोहित मलिक टीवी के मशहूर अभिनेता हैं. उन्होंने कई हिट शोज में काम किया है. अब वह ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में बिरजू लोहार के किरदार से चर्चा में हैं.

Written By:
Last Updated: September 8, 2026 11:53:00 IST

Mobile Ads 1x1

Who Is Mohit Malik: फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए हैं. इन सितारों के बीच टीवी के मशहूर एक्टर मोहित मलिक भी अपने किरदार से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. मोहित मलिक ने फिल्म में बिरजू लोहार का किरदार निभाया है. उनका रोल काफी दमदार है और दर्शकों को उनकी एक्टिंग पसंद आ रही है. 

बिरजू लोहार के किरदार ने लूटी मेहफिल 

फिल्म में बिरजू का कनेक्शन बीना भाभी यानी रसिका दुग्गल के किरदार से भी दिखाया गया है. दोनों के बीच पुराना रिश्ता बताया गया है. फिल्म में दोनों के कुछ इंटिमेट सीन भी देखने को मिलते हैं. इसके अलावा बिरजू लोहार और कालीन भैया के बीच दुश्मनी भी दिखाई गई है. इस वजह से मोहित मलिक का किरदार कहानी में काफी अहम बन जाता है.

साल 2005 में की करियर की शुरूआत

 मोहित मलिक लंबे समय से टीवी की दुनिया में काम कर रहे हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2005 में टीवी शो मिल से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘जब लव हुआ’ और ‘बेटियां अपनी या पराया धन’ जैसे शोज में काम किया. 

ये भी पढ़ें:  Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर ला दिया तूफान, पांचवे हफ्ते की कमाई सुन पकड़ लेंगे माथा

कई टीवी शोज में आ चुके हैं नजर 

मोहित को सबसे ज्यादा पहचान टीवी शो ‘डोली अरमानों की’ से मिली. इसके अलावा वह कई रियलिटी शोज का हिस्सा भी रह चुके हैं. उन्होंने ‘नचले वे विद सरोज खान’, ‘नच बलिए 4’, ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ और ‘झलक दिखला जा 8’ में भी हिस्सा लिया.  मोहित मलिक ने फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. अब ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार के रोल से वह एक बार फिर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग उनके काम की तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: मां की 11 साल पुरानी ड्रेस पहनकर इवेंट में पहुंचीं नव्या नंदा, बदले अंदाज ने लूट ली महफिल, पुराने लुक को दिया ऐसा मॉडर्न ट्विस्ट

MORE NEWS