बॉलीवुड के रिदम किंग के रूप में पहचान बनाने वाले संगीतकार ओ.पी नय्यर ने लता मंगेशकर के साथ केवल एक फिल्म में काम किया था. इसके बाद दोनों ने साथ काम नहीं किया. दोनों ने ही इसकी अपनी-अपनी वजह बताईं. आइए जानते हैं.
OP Nayyar
OP Nayyar: हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज संगीतकार, जिन्हें बॉलीवुड के रिदम किंग के रूप में जाना जाता था, वे थे ओ.पी नय्यर. उनका पूरा नाम ओंकार प्रसाद नय्यर था, जो लयबद्ध और मधुर गीतों के लिए विख्यात थे. आज 28 जनवरी को उनकी डेथ एनिवर्सरी है. उनका जन्म 16 जनवरी 1926 को हुआ था और उन्होंने 28 जनवरी 2007 को दुनिया को अलविदा कह दिया. हालांकि उनके काम और स्वभाव के कारण लोग उन्हें आज बी याद करते हैं. उन्होंने ‘नया दौर’ (1958) के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता. इसके अलावा वे ‘हावड़ा ब्रिज’ और ‘कश्मीर की कली’ जैसी कई फिल्मों के लिए बहुत मशहूर हुए थे. कहा जाता है कि ओ.पी एक बार जो सोच लेते थे, उस पर हमेशा कायम रहते थे. इसका एक उदाहरण है कि उन्होंने दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर के साथ एक बार काम किया और फिर सोच लिया कि वो दोबारा उनके साथ काम नहीं करेंगे और वो उस पर डटे रहे.
कहा जाता है कि उन्होंने 73 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया लेकिन लता मंगेशकर से एक भी गाना नहीं गवाया. हालांकि आशा भोसले की आवाज की वेरिएशन का बखूबी इस्तेमाल किया और उन्हें सिंगिंग स्टार बनाया. बता दें कि ओ.पी. नय्यर ने 1952 की फिल्म ‘आसमान’ के दौरान लता मंगेशकर के साथ काम करना बंद कर दिया था. इसकी वजह ये थी कि नय्यर चाहते थे कि लता मेन एक्ट्रेस के लिए न गाएं बल्कि साइड एक्ट्रेस के लिए गाएं, जिसके लिए लता मंगेशकर राजी नहीं थीं. इसके बाद नय्यर ने अपनी शर्तों के अनुसार लता को काम न देने की कसम खाई और आशा भोंसले व गीता दत्त के साथ काम किया.
वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म आसमान के गानों की रिहर्सल के लिए लता मंगेशकर समय पर नहीं पहुंच पाई थीं. इसके कारण ओ.पी नय्यर नाराज हो गए थे और लता मंगेशकर के साथ दोबारा काम न करने की बात कही. नय्यर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें अपने संगीत के लिए भरे गले वाले सिंगर की जरूरत थी. हालांकि लता मंगेशकर की आवाज पतली थी, जिसकी जरूरत नहीं थी.
सिंगर लता मंगेशकर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वे ओ.पी नय्यर के साथ काम कर रही थीं, तो उन्हें साइनस की दिक्कत हो गई थी. इसके कारण उन्होंने नय्यर से विनती की कि रिकॉर्डिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया जाए. हालांकि ओ.पी नय्यर ने इससे इनकार कर दिया. लता मंगेशकर ने एक इंटरव्यू में संकेत दिया था कि वे ऐसे संगीतकार के साथ काम नहीं करना चाहतीं, जो अपने अनुशासन पर अड़ा रहे और सिंगर की स्थिति को समझने की कोशिश तक न करे.
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…