<
Categories: मनोरंजन

यश की ‘Toxic’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, नए पोस्टर ने फैंस के बीच मचाई हलचल

साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में मेकर्स ने फैंस को गुड न्यूज दी है. मेकर्स ने बताया है कि टॉक्सिक का ट्रेलर और फिल्म कब रिलीज होने वाली है?

Toxic Release Date: साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा का विषय बन जाती है. अब मेकर्स ने एक ऐसा अपडेट दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. फिल्म का नया पोस्टर सामने आ गया है और इसके साथ ही ट्रेलर की रिलीज डेट भी बता दी गई है. पोस्टर में यश का जो अंदाज नजर आ रहा है, उसने फिल्म को लेकर उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.

8 अगस्त को खुलेगा ‘Toxic’ का राज

फिल्म के मेकर्स ने नए पोस्टर के जरिए ऐलान किया है कि ‘Toxic’ का ट्रेलर 8 अगस्त 2026 को रिलीज होगा. यश ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई. यश ने पोस्ट के साथ बताया कि अब फिल्म के ट्रेलर का इंतजार ज्यादा लंबा नहीं है. पोस्टर पर ‘8.8.26’ लिखा हुआ है, जिसने रिलीज डेट को लेकर किसी भी तरह की कन्फ्यूजन खत्म कर दी है.

बारिश, गन और रहस्यमयी अंदाज

नए पोस्टर की सबसे खास बात यश का लुक है. तस्वीर में वह हाथ में गन लिए दिखाई दे रहे हैं. सिर पर टोपी है और उनके आसपास तेज बारिश होती नजर आ रही है. हालांकि पोस्टर में यश का चेहरा पूरी तरह साफ नहीं दिख रहा. पीछे से आती तेज रोशनी ने उनके चेहरे को लगभग सिल्हूट जैसा बना दिया है. यही रहस्यमयी अंदाज पोस्टर को और दिलचस्प बना रहा है.

सिनेमाघरों में कब आएगी फिल्म

फैंस के लिए सिर्फ ट्रेलर की तारीख ही बड़ी खबर नहीं है. फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो चुका है. यश की ‘Toxic’ 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर कई भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है. 

फिल्म की स्टारकास्ट

‘Toxic’ की चर्चा सिर्फ यश की वजह से नहीं है. फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी शानदार है. यश के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार नजर आएंगे. इसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST