होम / Yodha : सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आ सकती है बॉलीवुड की ये बोल्ड एंड हॉट एक्ट्रेस

Yodha : सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आ सकती है बॉलीवुड की ये बोल्ड एंड हॉट एक्ट्रेस

India News Editor • LAST UPDATED : November 27, 2021, 12:23 pm IST

इंडिया न्यूज, अंबाला:

Yodha: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘शेरशाह’ की सफलता के बाद मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही जल्द ही आने वाली फिल्म ‘योद्धा’ की घोषणा की है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का पोस्टर भी मेकर्स ने दर्शकों के बीच जारी किया था। हालांकि फिल्म की घोषणा के बाद से फैंस यह जानने एक लिए बेताब हैं कि सिद्धार्थ के साथ बॉलीवुड की कौन सी हीरोइन बड़े परदे पर दिखाई देगी। बॉलीवुड लाइफ से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि इस फिल्म के लिए दिशा पाटनी पहली पसंद बनी हैं।

Yodha

Yodha

योद्धा 11 फरवरी 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म के फर्स्ट लुक में सिद्धार्थ मल्होत्रा सैनिक के रूप में एक प्लेन में बंदूक लेकर खड़े नजर आ रहे हैं। उनका इंटेंस लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस फिल्म की स्टार कास्ट की घोषणा मेकर्स जल्द ही करने वाले हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम के एक पोस्ट में लिखा, अपनी सीट बेल्ट बांध लीजिए क्योंकि ये एक जबरदस्त राइड होगी।

Yodha

दिशा पाटनी बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट और फिट अदाकाराओं में से एक मानी जाती है। दिशा की सोशल मीडिया पर एक्सरसाइज करते हुए वीडियोज पोस्ट अकसर ही नज़र आती है। इस फिल्म में अपने किरदार को सही तरीके से निभाने के लिए दिशा पाटनी इन दिनों एमएमए की ट्रेनिंग लेती हुई भी नज़र आई हैं। दिशा पाटनी ने ‘योद्धा’ की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Yodha

मेकर्स ने अभी तक ‘योद्धा’ के लिए दिशा पाटनी के नाम को ऑफिसियली घोषणा नहीं किया है। उम्मीद हैं कि मेकर्स जल्द ही दिशा पाटनी के नाम की घोषणा कर देंगे। दिशा पाटनी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैंस भी बहुत उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। दिशा पाटनी जल्द ही मोहित सूरी की ‘एक विलेन 2’ में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Read also:- Rakhi Sawant Husband Came Out After 2 Years शादी के 2 साल बाद दुनिया के सामने आया राखी सावंत का पति

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT