<
Categories: मनोरंजन

YouTuber Anurag Dobhal: UK07 Rider अनुराग डोभाल ने रोते हुए किया आखिरी व्लॉग, कितनी है नेटवर्थ, हत्या की साजिश का दावा?

YouTuber Anurag Dobhal: अनुराग ने वीडियो शूट करके अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने पत्नी को एक नोट भी छोड़ा है. साथ ही कहा वह डिप्रेशन से गुजर रहे हैं और उनका यह लास्ट वीडियो है. जानिए करोड़पति डोभाल ने क्या-क्या कहा?

YouTuber Anurag Dobhal: हाल ही में YouTuber और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर एक परेशान करने वाला नोट शेयर किया है. बता दें कि उन्हें UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है. इसमें दावा किया गया कि उन्हें मेंटल हैरेसमेंट और टॉर्चर का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि वह उन लोगों के नाम बताएंगे जिन्होंने उन्हें टॉर्चर किया. अब YouTuber ने अपनी आपबीती बताते हुए एक वीडियो जारी किया है. उन्होंने इसे अपना आखिरी वीडियो बताया और अपने माता-पिता और भाई-बहनों पर उन्हें टॉर्चर करने का इल्ज़ाम लगाया. अनुराग ने बताया कि वह YouTube छोड़ रहे हैं और यह उनका आखिरी व्लॉग है. अपनी आपबीती बताते हुए वह रो पड़े और कहा कि पिछले कुछ महीनों में मेरी जिंदगी इतनी बदल गई है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी ऐसे पटक के छोड़ेगी. अपने दो घंटे के वीडियो में यूट्यूबर ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को याद किया. 

इसमें 14 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर का पता चलना, पढ़ाई को लेकर परिवार का दबाव झेलना और बाद में अपने सपनों को पूरा करने के लिए ट्यूशन का काम करना शामिल है. उन्होंने कहा कि हमेशा अपने माता-पिता की जरूरतों को अपनी जरूरतों से ऊपर रखा है. वह अपनी पत्नी रितिका से सोशल मीडिया पर मिले थे, जब उन्होंने एक फैन के तौर पर उन्हें 2 से 3 साल तक लगातार मैसेज किए और एक दिन उन्होंने जवाब देने का फैसला किया. उन्होंने दावा किया कि शादी करने का फैसला करने से पहले उन्होंने दो साल और डेट किया लेकिन उनका परिवार सपोर्टिव नहीं था.

सुसाइड की कोशिश की

यूट्यूबर ने आरोप लगाया कि बस उसकी शादी से छह दिन पहले उसके माता-पिता ने आने से मना कर दिया. इससे उसे अकेले ही पूरी रस्म संभालनी पड़ी. उसने कहा कि मेरे से हाथ जुड़वाए, पैर पर गिरकर माफी और सभी रिश्तेदारों के सामने मुझसे सॉरी बुलवाया गया. पापा और मम्मी ने इस लेवल तक टॉर्चर किया और कहा कि ना हम खुश रहेंगे ना तुझे खुश रहने देंगे क्योंकि उसने इंटर-कास्ट मैरिज की थी. यूट्यूबर ने कहा कि उसके माता-पिता ने इस रिश्ते को मानने से मना कर दिया और उसे और रितिका को घर में नहीं आने दिया. उसने आगे कहा कि उसने सुसाइड की कोशिश की.

अनुरान ने लगाए घरवालों पर आरोप

फिर उसने बताया कि उसकी पत्नी रितिका भी उसका साथ छोड़ चुकी है. वीडियो में उसने कहा कि मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया होंगे. मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है. मैं बहुत डिप्रेशन में हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा है कैसे यह फीलिंग खत्म करूं? इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा. मैं बस सोना चाहता हूं. 5 दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है. उन्होंने आगे वीडियो में जो सबूत होने का दावा किया उसे भी जोड़ा और आरोप लगाया कि उनके भाई कलाम ने सोशल मीडिया पर उन्हें एक्सपोज करने की धमकी देकर उनसे सब कुछ ले लिया, जिसमें उनकी प्रॉपर्टी और डॉग्स भी शामिल हैं.

वीडियो शूट में रितिका के लिए मैसेज

उन्होंने हिंदी में एक मैसेज भी लिखा कि मेरे जाने के बाद श्रेया, मम्मी और पापा बहुत कुछ कह सकते हैं या झूठ भी बोल सकते हैं लेकिन मैं गलत नहीं था. रितिका बहुत से लोगों ने तुम पर असर डाला और तुमसे झूठ बोला लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया और तुम्हारे लिए सब कुछ किया. लेकिन, तुमने दूसरों पर भरोसा किया और उनकी बातों पर यकीन करके गलत फैसले लिए और मुझे छोड़ दिया. मैं अपने बच्चे से प्यार करता था और वही मेरी एकमात्र उम्मीद थी. काश तुमने मुझ पर यकीन किया होता. काश तुमने दूसरे लोगों पर भरोसा न किया होता.

काश तुम मेरे साथ खड़ी होतीं. तुम्हें कई ऐसे लोगों ने मैनिपुलेट किया जो सच में किसी के प्रति लॉयल नहीं थे. मेरे जाने के बाद कम से कम मेरे और मेरे बच्चे के लिए स्टैंड लो और सच बोलो. मैं कभी तुम्हें गलत साबित नहीं करना चाहता था लेकिन मेरे जाने के बाद, प्लीज़ खड़े हो जाओ और हमारी इज्ज़त के लिए लड़ो. अनुराग डोभाल ने पिछले साल मई में अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड रितिका से शादी की. उन्होंने अपने बड़े दिन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए और सितंबर में कपल ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. 

अनुराग डोभाल का नेटवर्थ

अनुराग डोभाल के बारे में काफी चर्चा होती रही है. वह कई महंगी कारों के मालिक हैं. कई साइटों पर दी गई जानकारी के अनुसार, अनुराग डोभाल की नेटवर्थ 25 से 30 करोड़ रूपए है. उनके यूट्यूब पर 7.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. वह अक्सर अपने व्लॉग शेयर करते हैं. उनके पास 10 करोड़ रूपए का घर है. इसकी झलक उन्होंने यूट्यूब पर भी दिखाई.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

कल्याण के बिजनेसमैन श्रीनिवास टंडले की दर्दनाक मौत,17 साल के नाबालिग ने तेज रफ्तार कार से पीछे से मारी टक्कर, देखें वीडियो!

मुंबई के सटे कल्याण में एक बेहद दुखद हादसा हुआ है, जहां रहने वाले प्रतिष्ठित…

Last Updated: March 26, 2026 23:56:13 IST

बीच सड़क बना कत्लगाह! पहले बेरहमी से पत्नी को पीटा, फिर SUV से कुचल… खौफनाक वारदात सुन कांप उठेगा कलेजा

Karnataka Crime News: कर्नाटक से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना…

Last Updated: March 26, 2026 23:35:35 IST

नए लेबर कोड से आपकी सैलेरी पर क्या पड़ेगा असर? वेतन, PF और ग्रेच्युटी से इनकम में होगा बदलाव

1 अप्रैल से बहुत से नियमों में बदलाव होने वाला है. इसी तरह से 1…

Last Updated: March 26, 2026 23:14:46 IST

KBC में 50 लाख जीतकर कमाया नाम, अब जेल पहुंचीं अमिता सिंह तोमर, जानें क्या है मामला

मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन…

Last Updated: March 26, 2026 22:35:34 IST

दुनिया की एक ऐसी टी20 लीग, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कोई नहीं देख सकता, इंडिया में क्यों है बैन?

टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…

Last Updated: March 26, 2026 22:16:11 IST

Viral Video: बाइक छुड़वाने आई महिला पर अचानक आई देवी! नाची ऐसा की पुलिस ने चढ़ा दिया 50 रुपये का चढ़ावा

Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…

Last Updated: March 26, 2026 22:19:03 IST