RJ Mahvash Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा और आरजे महवश को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. दरअसल, महवश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक ऐसे शख्स का जिक्र करती नजर आ रही हैं, जिसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया और बाद में उसका तलाक हो गया. महवश के इस बयान को सोशल मीडिया यूजर्स युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा से जोड़कर देख रहे हैं. इतना ही नहीं, कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि महवश ने बिना नाम लिए चहल की पोल खोल दी है.
क्या महवश ने चहल पर लगाया धोखे का आरोप?
वायरल वीडियो में आरजे महवश कहती सुनाई देती हैं कि इंसान को कई बार समझ नहीं आता कि भगवान उसे किस मुसीबत से बचा रहे हैं. उन्होंने एक ऐसे शख्स का जिक्र किया, जिसकी शादी हुई और कुछ समय बाद तलाक हो गया. महवश के मुताबिक, उस शख्स ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया था. बस इसी बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चहल और धनश्री का नाम चर्चा में आ गया. यूजर्स ने इसे दोनों की शादी और तलाक से जोड़ना शुरू कर दिया.
क्या है महवश के बयान का पूरा सच?
दरअसल, महवश का यह वीडियो पिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू का हिस्सा है. इस बातचीत में वह युजवेंद्र चहल या धनश्री वर्मा के रिश्ते के बारे में बात नहीं कर रही थीं, बल्कि अपने पुराने रिलेशनशिप का अनुभव साझा कर रही थीं. महवश ने बताया था कि एक समय वह किसी शख्स से बेहद प्यार करती थीं. उस रिश्ते को पाने के लिए उन्होंने अपने परिवार तक से लड़ाई की थी. यहां तक कि उन्होंने अपने माता-पिता से कह दिया था कि अगर उनकी शादी उस शख्स से नहीं कराई गई तो वह घर छोड़कर चली जाएंगी. उस समय उन्हें लगता था कि वही इंसान उनके लिए सबसे सही है और उनकी पूरी दुनिया उसी के आसपास है.
Stop twisting the entire statement and start blaming Chahal. Chahal and Dhanashree’s divorce did not happen when Dhanashree was pregnant. Mahvash was talking about a completely different incident. When Mahvash was 19 years old and studying in Aligarh, she liked a guy. He cheated on Mahvash, which caused her to suffer panic attacks. Later, Mahvash found out that the same guy who had earlier broken up with her had cheated on his pregnant wife. However, people have completely twisted her statement and started blaming Chahal, claiming that he cheated on Dhanashree during her pregnancy.
— TEJASH 🚩 (@Tejashyy) November 4, 2026
19 साल की उम्र में फेसबुक के जरिए हुई थी मुलाकात
महवश ने इंटरव्यू में बताया कि उनकी मुलाकात उस शख्स से फेसबुक के जरिए हुई थी. उस वक्त उनकी उम्र महज 19 साल थी. वह इस रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थीं और हर हाल में उसी इंसान के साथ जिंदगी बिताना चाहती थीं. हालांकि, धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि वह शख्स उनके लिए सही नहीं था. महवश के मुताबिक, वह बार-बार उन्हें धोखा देता था. उन्होंने कई बार उसे माफ किया, लेकिन उसका व्यवहार नहीं बदला. इस रिश्ते का उनकी मानसिक सेहत पर भी काफी बुरा असर पड़ा. उन्हें पैनिक अटैक आने लगे और कई बार अस्पताल तक जाना पड़ा. आखिरकार लगातार तकलीफ झेलने के बाद उन्होंने उस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया.
एक्स बॉयफ्रेंड की शादी और तलाक का भी किया जिक्र
महवश ने आगे अपने पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए बताया कि जिस इंसान के लिए वह कभी अपने परिवार से लड़ने को तैयार थीं, बाद में उसकी शादी हो गई. लेकिन कुछ समय बाद उसका तलाक भी हो गया. महवश के मुताबिक, उस शख्स ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया था. इसी घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि कई बार ऊपरवाला हमें किसी ऐसे इंसान से दूर कर देता है, जिसे हम अपनी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा समझते हैं. उस वक्त हमें समझ नहीं आता कि हमारे साथ ऐसा क्यों हो रहा है, लेकिन बाद में एहसास होता है कि शायद भगवान हमें किसी बड़ी परेशानी से बचा रहे थे.
चहल और धनश्री से क्यों जोड़ा जा रहा महवश का बयान?
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की निजी जिंदगी पहले भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही है. दोनों के तलाक के बाद चहल और महवश की दोस्ती को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई गई थीं. ऐसे में जब महवश का यह पुराना इंटरव्यू वायरल हुआ, तो यूजर्स ने उनके बयान को चहल और धनश्री के रिश्ते से जोड़ना शुरू कर दिया. हालांकि, महवश अपने पुराने बॉयफ्रेंड और उससे जुड़े अनुभवों के बारे में बात कर रही थीं. उन्होंने इस बयान में युजवेंद्र चहल का नाम नहीं लिया और न ही यह कहा कि चहल ने धनश्री को प्रेग्नेंसी के दौरान धोखा दिया था.
ये भी पढ़ें: ‘रामायण’ देखकर इमोशनल हुए एक्टर्स, आशीष चंचलानी समेत इन एक्टर्स ने देखी फिल्म, शेयर किए रिव्यू